फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Acts of a cruel son, He killed his mother with a sharp weapon, also attacked his father, accused arrested

बेरहम बेटे की करतूत: धारदार हथियार से मां को मौत के घाट उतारा, पिता पर भी हमला किया, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2023 10:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 25 Sep 2023 10:11 AM IST
सार

Fatehpur Crime: कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Acts of a cruel son, He killed his mother with a sharp weapon, also attacked his father, accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में में नशेड़ी बेटे ने रविवार रात सो रहे मां-बाप पर बांका (चारा काटने का हथियार) से हमला किया। इसमें मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता को घायल कर आरोपी बेटा मौके से भाग निकला। पुलिस ने हाईवे किनारे से सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा निवासी ननकू मजदूरी करते हैं। ननकू ने बताया कि वह पत्नी जमुना देवी (40) के साथ रात को सो रहे थे। करीब रात 12 बजे इकलौता बेटा महेश घर पहुंचा। चारा काटने वाले बांका से सो रही पत्नी पर हमला किया।
विज्ञापन

गले में चोट लगने से पत्नी की मौके पर मौत हो गई। उस पर भी बेटे ने हमला किया। उसके सिर में चोट लगी। वह किसी तरह जान बचा सका। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। बेटा घर से भाग निकला। पिता ने बताया कि बेटा नशेड़ी किस्म का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वह मां से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। मां ने रुपये देने से मना कर दिया था। इसी खुन्नस के चलते बेटे ने रात को हमला कर अपनी मां को मार डाला है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed