फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action will be taken if school vehicles are found unfit

Kanpur News: स्कूली वाहन अनफिट मिले तो होगी कार्रवाई

Mon, 16 Jun 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if school vehicles are found unfit
कानपुर देहात। एक जुलाई से स्कूल खुलने वाले है। ऐसे में छात्र स्कूली वाहनों से आना-जाना शुरू करेंगे। परिवहन विभाग स्कूली वाहन के लिए पंजीकृत हुए उन वाहनों को लेकर सख्त हो गया है। अगर कोई वाहन जांच में अनफिट मिलता है तो सीज करने के साथ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय शुरू होने से पहले वाहनों की फिटनेस अनिवार्य है। इसके लिए परिवहन विभाग 78 स्कूली वाहन स्वामियों को नोटिस भी भेज चुका है। इसके बाद भी अगर फिटनेस की जांच नहीं करवाते हैं तो कार्रवाई तय है। बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए शासन सख्त हो गया है। नियम के खिलाफ कोई भी वाहन किसी भी हाल में नहीं चलने देने के निर्देश हैं। इसमें विद्यालय के वाहन बहुत ही संवेदनशील हैं। क्योंकि इससे बच्चों को ले जाने व लाने का कार्य होता है।
विज्ञापन

ऐसे में कुशल चालक के साथ वाहन का फिट होना जरूरी है, जिससे हादसों से बचा जा सके। आरआई जीवन राम ने बताया कि संभागीय परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों की नियमित जांच के साथ-साथ साल में एक बार वाहन की फिटनेस होती है। साथ ही अगर बस की उम्र सीमा 15 वर्ष पूरी हो गई है तो उसे सरेंडर करना होता है। क्योंकि वह बच्चों को नहीं ला व ले जा सकते हैं। उसमें अचानक खराबी के साथ संतुलन बिगड़ने का डर रहता है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
वर्जन...........
नियम के खिलाफ कोई भी वाहन नहीं चलने पाएगा। सभी विद्यालय को नोटिस जारी कर स्कूल खुलने से पहले फिटनेस कराए जाने के लिए पत्र जारी किया गया है। - प्रशांत तिवारी, एआरटीओ (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed