{"_id":"69484693ed00e6154f098817","slug":"action-will-be-taken-after-the-investigation-report-of-the-suicide-note-is-received-kanpur-news-c-220-1-akb1006-135747-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सुसाइड नोट की जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सुसाइड नोट की जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई
Mon, 22 Dec 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। नगर के एक व्यापारी की तेजाब पीने से जान चली गई थी। मृतक के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया था। पुलिस सुसाइड नोट की जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पुखरायां के दीन दयाल नगर निवासी व्यापारी शिव गणेश ने 17 दिसंबर को घर में तेजाब पी लिया था। उनकी इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई थी। शिव गणेश की पत्नी रीता ने पुलिस को एक सुसाइड नोट दिया था। साथ ही भोगनीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि पुखरायां में वन विभाग कार्यालय के सामने रहने वाले चंद्रप्रकाश ने जालौन कदौरा थाना के हासा निवासी राजेश द्विवेदी से 2022 में रुपये उधार लिए थे। जिसके मकान आदि होने की पुष्टि पति ने की थी। इसके बाद चंद्रप्रकाश के मन में खोट आ गया और उधारी चुकाने में आनाकानी करने लगा।
इसके कारण राजेश द्विवेदी अपने साथियों के साथ घर और दुकान में आकर पति को धमकाने लगे। धमकी देने लगे कि तुम्हें और तुम्हारे परिवार को खत्म कर देंगे। पूरा पैसा देने और मनमाने ब्याज की मांग रखी, इससे पति परेशान रहने लगे थे। 17 दिसंबर को रास्ते में राजेश व उसके साथियों ने पति को घेर कर धमकाया था। इससे क्षुब्द होकर उन्होंने घर आकर तेजाब पी लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पति की जेब में मिले सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी आपबीती बयां की है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में राजेश द्विवेदी, चंद्रप्रकाश सहित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सुसाइड नोट व व्यापारी के हस्तलेख के मिलान व अन्य जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।