{"_id":"5cd59620bdec2207382f9e3b","slug":"action-on-overloading-and-illegal-mining-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः खनन के खेल पर चला चाबुक, सीज किए गए ओवरलोड ट्रक, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः खनन के खेल पर चला चाबुक, सीज किए गए ओवरलोड ट्रक, मचा हड़कंप
Fri, 10 May 2019 08:47 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 10 May 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग में सीज किए गए ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में अवैध खनिज परिवहन की तमाम शिकायतों पर बुधवार की रात खनिज विभाग की टीम ने पत्थर मंडी कबरई में छापामारी की। धरौन रोड पर नहर पटरी से निकल रहे एक दर्जन ट्रक बिना रॉयल्टी ओवरलोड मिलने पर उन्हें सीज किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा।
कबरई क्रशर मंडी से आए दिन देर रात बिना रॉयल्टी व ओवरलोड ट्रकों की निकासी की जाती है। अवैध खनिज परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला खनिज अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने टीम के साथ देर रात धरौंन रोड के समीप नहर पटरी से बिना रॉयल्टी गिट्टी से भरे निकल रहे ट्रकों को रोककर कागजात चेक किए। कागजात न दिखा पाने पर एक दर्जन ट्रकों को पकड़कर थाने में सीज किया गया। टीम ने बांदा पहरा रोड पर भी वाहनों की चेकिंग की।
खनिज अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन की दो टीम बनाई गई हैं। जो दिन रात कभी भी किसी भी मार्ग पर अपना अभियान चलाती रहेंगी। बिना रॉयल्टी व ओवरलोडिंग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीज किए गए प्रत्येक ट्रक संचालक को 50 हजार से अधिक जुर्माना पेनाल्टी देना होगी तब वाहन एक सप्ताह में छूट सकेंगे। उन्होंने बताया कि वाहनों की निकासी में बैरियरकर्मी संलिप्त पाए गए तो उन्हें निलंबित कर कार्रवाई की जाएगी।