फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   " Action Jackson " Fame and supermodel Mansvi Mmgi in city

डांस को आइटम नंबर न कहा जाए ः मनस्वी

Sun, 15 Feb 2015 03:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 03:29 AM IST
विज्ञापन
" Action Jackson " Fame and supermodel Mansvi Mmgi in city
‘डांस मेरे खून में है लेकिन डांस को आइटम नंबर कहने से मुझे परहेज है।’ यह कहना है ‘एक्शन जैक्शन’ फेम और सुपरमॉडल मनस्वी ममगई का। मनस्वी शनिवार को ‘अमर उजाला’ कार्यालय में आईं थीं।
विज्ञापन


मनस्वी कहती हैं कि फिल्मों से अब डांस गायब हो गए हैं। कम कपड़े पहन कर बॉडी को हिलाना डांस नहीं है। डांस में चेहरा बोलता है जैसा पहले की फिल्मों में होता था। फिल्मों में ऐसे डांस करने से मुझे परहेज नहीं है।   
विज्ञापन


गैंगस्टर बेबी के रूप में मशहूर मनस्वी शहर में कानपुर फैशन नाइट में शो स्टॉपर के रूप में आई थीं। पहली फिल्म से लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने वाली मनस्वी कहती हैं कि आप रियल रहकर लक्ष्य के बारे में सोचें, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहती हैं कि इंडस्ट्री में मिसगाइड करने वाले बहुत होते हैं। कोई कहता है कि प्लास्टिक सर्जरी करवा लो तो कोई कुछ कहता है लेकिन खुद को जज करने के बाद ही इस प्रोफेशन में आगे बढ़ें। मूल रूप से उत्तराखंड की मनस्वी दिल्ली में पैदा हुईं और चंडीगढ़ में पढ़ाई की।  

लक और हार्डवर्क दोनों जरूरी

मनस्वी किस्मत को मानती हैं। कहती हैं कि किसी भी फिल्म या रोल का मिलना आपका लक हो सकता है, लेकिन उस रोल के लिए उतनी ही मेहनत करना किसी मुकाम तक पहुंचाना, इसके लिए हार्डवर्क जरूरी है।

नहीं करने हेट स्टोरी जैसे रोल

मिस इंडिया बनने के बाद कई सोलो एक्टरेस के रोल ऑफर हुए थे लेकिन मुझे हेट स्टोरी जैसे रोल नहीं करने। इस कारण से पहली ऐसी फिल्म चुनी जिसमें मेरे साथ दो और हिरोइन थीं। डांस मेरी रग रग में है, इस कारण जैसे ही प्रभुदेवा सर ने फिल्म ऑफर की...मैंने तुरंत हां कर दी।

बदल दी है परिभाषा

मनस्वी कहती हैं कि मॉडल्स अच्छी एक्ट्रेस नहीं होती....ये परिभाषा अब बदल गई है। अनुष्का हो या कटरीना या प्रियंका चोपड़ा या दीपिका...सभी ने एक्टिंग में अपने को प्रूव किया है।

मिस वर्ल्ड न जीतने से डिप्रेशन में आ गई थी

2010 में मिस वर्ल्ड के लिए इंडिया को रिप्रेजेंट करने वाली मनस्वी खिताब न जीतने पर डिप्रेशन में आ गई थीं। मनस्वी कहती हैं कि खिताब जीतने के लिए काफी मेहनत की थी, हार ने मुझे तोड़ के रख दिया था।


मिस इंडिया बनने के बाद कई फिल्मों के ऑफर आए, वो मैंने मना कर दिए। एक दु:ख का कारण ये भी था। मनस्वी कहती हैं कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। शायद यह मेरी किस्मत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed