{"_id":"5f7b547f8ebc3e9bbc065d39","slug":"action-is-not-taken-even-after-the-report-is-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं, दस माह पहले युवती ने दर्ज कराई थी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं, दस माह पहले युवती ने दर्ज कराई थी एफआईआर
Mon, 05 Oct 2020 10:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
जालौन जिले के उरई में झांसा देकर शादी करने के मामले में सिपाही पर कार्रवाई न होने से परेशान पीड़िता ने सोमवार को एसपी से गुहार लगाई। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। बताया कि सिपाही समझौते का दबाव बनाते हुए पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने एसपी को बताया कि कुछ समय पहले माधौगढ़ में तैनात सिपाही संतोष ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। वह एक बच्चे की मां है। बाद में पता चला कि सिपाही पहले से शादीशुदा है।
20 जनवरी को सिपाही संतोष उसे उरई में मिला। उसने पहली शादी की शिकायत की थी। इस पर उसने हाथापाई कर दी। पीड़िता ने कोतवाली में संतोष समेत तीन लोगों पर मारपीट, एससी-एसटी का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि इस मामले को लेकर आरोपी आए दिन समझौते का दबाव बनाकर अभद्रता कर धमकाता है। पीड़िता ने एसपी को बताया कि मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।
न ही चार्जशीट दाखिल की गई है। सिपाही वर्तमान में उरई कोतवाली में तैनात है। उसके प्रभाव के कारण कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने पीड़िता को भरोसा दिलाया है कि वह पूरा मामला पता कर उचित कार्रवाई कराएंगे।