फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action against BJP mla Kuldeep Singh Sengar by cbi

CBI ने विधायक कुलदीप सेंगर को किया गिरफ्तार, आज हो सकती है कोर्ट में पेशी

Fri, 13 Apr 2018 09:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Apr 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Action against BJP mla Kuldeep Singh Sengar by cbi
कुलदीप सिंह सेंगर गिरफ्तार

गैंगरेप के आरोपी उन्नाव BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उनके लखनऊ इंदिरानगर स्थित आवास से सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। पॉस्को एक्ट के तहत विधायक पर मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट में आरोपी विधायक को सीबीआई सुबह सुबह 11 बजे पेश कर सकती है।सीबीआई की लखनऊ इकाई ने बृहस्पतिवार देर रात आरोपी विधायक सेंगर के खिलाफ तीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस की सुनवाई पूरी कर ली थी, जिस पर फैसला आज (शुक्रवार) दोपहर 2.00 बजे सुनाया जाएगा। विधायक के खिलाफ एसआईटी द्वारा दर्ज कराए गए रेप के केस के साथ ही विधायक के भाई अतुल सिंह द्वारा पीड़िता के पिता के साथ मारपीट और जेल में उनकी मौत का मामला शामिल है। सीबीआई एसपी राघवेंद्र वत्स ने यूपी पुलिस से संबंधित कागजात ले लिए हैं।

विज्ञापन


सेंगर को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। वजह यह है कि सेंगर के खिलाफ सिर्फ आरोप के आधार पर रेप व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है, इसलिए विधायक की गिरफ्तारी पर फैसला भी सीबीआई ही करेगी। हालांकि एसआईटी अपने स्तर से जांच करती रहेगी। अगर कोई सुबूत हाथ लगा तो पुलिस भी अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


सरकार किसी को नहीं बचाना चाहती : डीजीपी
पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवालों पर डीजीपी ने कहा कि अब तक तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। आगे भी इसी आधार पर की जाएगी। सरकार किसी को बचाने का प्रयास नहीं कर रही है। एसआईटी ने जिन पुलिस अफसरों को दोषी बताया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

#WATCH Earlier visuals of BJP MLA Kuldeep Singh Senger, main accused in Unnao rape case, detained by CBI. pic.twitter.com/k9krGucGD1

— ANI UP (@ANINewsUP) April 13, 2018

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed