फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Act of cyber thugs: Loan of one crore taken in the name of two dead engineers

साइबर ठगों का कारनामा: दो मृत इंजीनियरों के नाम पर लिया एक करोड़ का लोन, बनाया फर्जी आधार

Wed, 29 Jun 2022 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jun 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
Act of cyber thugs: Loan of one crore taken in the name of two dead engineers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में जेल में बंद मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा के बैंक खातों से 84 लाख रुपये पार करने के आरोपी हैदराबाद के साइबर ठग गिरोह का एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। हैदराबाद में इन ठगों ने दो मृत सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के नाम पर एक करोड़ रुपये का लोन ले लिया था।
विज्ञापन


जब लोन चुकता नहीं किया गया तो बैंक की तरफ से शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गिरोह के छह गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पिछले एक साल में करीब दस करोड़ रुपये गिरोह ने इसी तरह से पार किए हैं। सूर्यांश खरबंदा के दो बैंक खातों से 84 लाख रुपये पार हुए थे। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को मामले का खुलासा कर हैदराबाद निवासी निमग्दा फनी चौधरी और यारा साई किरन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

निमग्दा गिरोह का सरगना है। क्राइम ब्रांच ने जब उनसे पूछताछ की और गिरोह का आपराधिक इतिहास निकाला तो बड़ा तथ्य सामने आया। जानकारी मिली कि 2020 में हैदराबाद में दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई थी। जानकारी होते ही निमग्दा ने अपने पांच साथियों के साथ साजिश रची और इन इंजीनियरों के नाम से 50-50 लाख रुपये का लोन निजी बैंक से ले लिया था।
 
इस तरह किया था पूरा खेल, आठ खाते सीज कराए गए 
क्राइम ब्रांच के मुताबिक इंजीनियरों की मौत की खबर जब गिरोह को लगी तो उनके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। सोशल मीडिया और जिस कंपनी में वे काम करते थे उसकी वेबसाइट से दोनों के बारे में ठगों ने जानकारी जुटाई।

नाम, पता, ईमेल व मोबाइल नंबर मिलने के बाद उसका आधार कार्ड निकलवाया, जिसमें निमग्दा ने अपनी फोटा लगाई। उसके बाद निजी बैंकों से 50-50 लाख रुपये का लोन ले लिया। आरोपियों का जब आपराधिक इतिहास निकाला गया तब इसकी जानकारी हुई। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के आठ बैंक खाते सीज कराए हैं, जिनमें वर्तमान में कुल पांच लाख रुपये हैं। ठगों ने मोटी रकम रियल इस्टेट व अन्य धंधों में लगा रखी है। कानपुर पुलिस हैदराबाद पुलिस से एफआईआर की कॉपी और अन्य दस्तावेज ले आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed