{"_id":"5846caeb4f1c1be159448a78","slug":"acid-pouring-on-bulls","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांडों पर तेजाब डालकर कर रहे दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांडों पर तेजाब डालकर कर रहे दरिंदगी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 07:58 PM IST
सार
सांड़ों को घायल करने वालों पर रिपोर्ट
डाक्टरों की टीम ने शुरू किया इलाज
पालिका कर्मियों की टीम के बगैर इलाज असंभव
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
फतेहपुर के बिंदकी इलाके में अन्ना सांड़ों पर तेजाब डालकर उन्हें घायल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी ओर मंगलवार को डाक्टरों की टीम ने सांड़ों को खोज-खोज कर उनका इलाज किया। हालांकि बिना नगर पालिका क र्मियों की टीम के तलाश और इलाज दोनों को मुश्किल भरा बताया है।
बता दें कि नगर में घूमने वाले आधा दर्जन से अधिक सांड़ों पर तेजाब डालकर आधा दर्जन सांड़ों को कुछ अराजकतत्वों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। यह खबर अमर उजाला ने छह दिसंबर के अंक में तीसरे पेज पर प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद प्रशासनिक महकमा हरकत में आया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रशासन से सांड़ों का इलाज कराने व घायल करने वाले शरारतीतत्व का पता लगा कर उसे पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेजने की मांग भी की है। सांड़ों को घायल करने वाले अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।