{"_id":"65391afcc94d3569e50818e5","slug":"accused-police-of-ignoring-rape-victim-in-auraiya-appealed-to-sp-co-said-investigation-will-be-conducted-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: पुलिस पर दुष्कर्म पीड़िता की अनसुनी करने का आरोप, एसपी से लगाई गुहार...सीओ बोले- जांच कराई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: पुलिस पर दुष्कर्म पीड़िता की अनसुनी करने का आरोप, एसपी से लगाई गुहार...सीओ बोले- जांच कराई जाएगी
Wed, 25 Oct 2023 07:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 25 Oct 2023 07:13 PM IST
सार
Auraiya News: मामले को लेकर सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी की जा रही है। इतने दिन चुप रहने की क्या वजह रही। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि चार आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस को लेकर शिकायती पत्र देने पर उसे लौटा दिया गया। एसपी चारू निगम को शिकायती पत्र देते हुए पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि 25 जुलाई को वह खेत पर शौच के लिए गई थी। यहां मौजूद चार लोगों ने उसे लौटते हुए दबोच लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। घर लौटकर पीड़िता ने मोबाइल फोन से पति को पूरा मामला बताया।
विज्ञापन
गले दिन ससुर के साथ पीड़िता सदर कोतवाली पहुंची। यहां न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही सुनवाई हुई। उसे वापस घर लौटा दिया गया। मामले को लेकर सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी की जा रही है। इतने दिन चुप रहने की क्या वजह रही। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन