फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of taking off clothes of teenager in Kanpur s Sadh police station

थाने में किशोरी के कपड़े उतरवाने का आरोप: अवसाद ग्रस्त पीड़िता कोमा में पहुंची, हैलट में चल रहा है इलाज

Wed, 06 Sep 2023 06:16 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Sep 2023 06:16 PM IST
सार

Kanpur Dehat: साढ़ प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि महिला कांस्टेबल पर लगाए गए आरोप बिल्कुल गलत हैं। शिकायत मिलते ही शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Accused of taking off clothes of teenager in Kanpur s Sadh police station
पीड़ित किशोरी के पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर के साढ़ थाना छेत्र के एक गांव की छात्रा ने कॉलेज जाते समय गांव के युवक पर छेड़खानी करने की शिकायत की थी। साढ़ पुलिस ने तीन सितंबर को पॉस्को एक्ट के साथ छेडछाड़ सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर शोहदे को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता के पिता का आरोप है कि थाने के अंदर महिला कांस्टेबल के द्वारा शोहदे के सामने कपड़े उतार कर बेइज्जत किया गया। इससे बेटी अवसादग्रस्त होने के बाद कोमा में चली गई। उसका इलाज बीते तीन दिन से हैलट में चल रहा है। पीड़िता के पिता का आरोप है की शोहदा पूर्व प्रधान का भतीजा है।
विज्ञापन

साढ़ थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया की बेटी एक डिग्री कॉलेज में अध्यनरत है। गांव का ही एक युवक पीछा कर छेड़छाड़ करता है। इस पर शिकायत करने के बाद साढ़ पुलिस ने शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन जांच की बात कहकर बेटी को साढ़ थाने बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हैलट में चल रहा है पीड़िता का इलाज
इसके बाद शोहदे के सामने ही महिला कांस्टेबल ने बेटी के कपड़े उतरवा दिए। शोहदे के सामने महिला कांस्टेबल द्वारा अपमानित होने से बेटी अवसादग्रस्त होने के बाद कोमा में चली गई। इससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। उसका हैलट में इलाज चल रहा है।

एडीसीपी बोलीं- आरोप निराधार और बेबुनियाद

इधर एडीसीपी कानपुर अंकित शर्मा ने बताया कि किशोरी के पिता के द्वारा महिला कांस्टेबल के ऊपर लगाए गए आरोपों की जांच स्वयं और एसीपी घाटमपुर द्वारा की जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस पर आरोप निराधार और बेबुनियाद पाए गए हैं। अग्रिम जांच की जा रही है।

अभियोग पंजीकृत कर युवक को किया था गिरफ्तार 
साढ़ प्रभारी निरीक्षक सतीशचंद्र राठौर ने बताया शिकायत मिलते ही शोहदे के खिलाफ छेड़छाड़ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के बाद गिरफ्तार किया गया था।  विधिक कार्रवाई करने के बाद साढ़ से थाना से युवक को छोङ दिया गया। पीड़िता के पिता द्वारा महिला कांस्टेबल के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार और बेबुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed