{"_id":"687e8f33e9c71c772a07cbbc","slug":"accused-of-snatching-money-by-beating-report-filed-etawa-news-c-216-1-etw1005-128402-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सैफई। युवक ने बाइक सवार तीन युवकों पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित हार्दिक सिंह उर्फ राहुल ने बताया उसकी मां सैफई आयुर्विज्ञान विवि में संविदा कर्मी है। वह मां के साथ पैरामेडिकल कैंपस सैफई के ब्लॉक ए, रूम नंबर 304 में रहता है। वह मूलरूप से थाना बकेवर के ग्राम अलियापुर का निवासी है। युवक का कहना है कि शनिवार की रात वह सैफई से जसवंतनगर जा रहा था। इसी दौरान लरखौर पुल से पहले बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी स्कूटी रोककर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने न सिर्फ उसे पीटा, बल्कि उसके कपड़े फाड़ दिए और जेब में रखे 11 हजार रुपये भी निकाल लिए। उसने प्रवीन, विपिन और सौरभ उर्फ बंटू पर शक जताया है।
उधर, जिन लोगों को इस मामले में नामजद किया गया है, उनके खिलाफ पीड़ित युवक की मां पहले से एक मुकदमा दर्ज करा चुकी हैं। ऐसे में पुलिस इस पूरे मामले को रंजिश मान रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।