फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused of rape absconding from court in Kanpur dehat arrested from Raipur

कानपुर देहात में कोर्ट से फरार दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Mon, 20 Dec 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape absconding from court in Kanpur dehat arrested from Raipur
पुलिस गिरफ्त में कोर्ट परिसर से फरार आरोपी पवन उर्फ गुड्डू - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला जज के कोर्ट परिसर से सिपाही को चकमा देकर फरार हुए दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के आरोपी को 20 दिन बाद पुलिस ने रायपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम को भी लगाया था।
विज्ञापन

आजमगढ़ के जसपतपुर गांव निवासी पवन उर्फ गुड्डू फरवरी में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर आया था। वहां उसने एक युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश की थी। उस समय आरोपी मसवानपुर कल्याणपुर कानपुर में रहता था। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। साथ ही उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए थे।
विज्ञापन

दुष्कर्म व जानलेवा हमले के आरोप में वह माती जेल में बंद था। 29 नवंबर को मामले की सुनवाई के लिए माती जेल से सिपाही अहमद खान उसे जिला जज की कोर्ट में लाए थे। वहां सिपाही को चकमा देकर पवन फरार हो गया था। मामले में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया था। वहीं पवन की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन का कोई सुराग न मिलने पर उस पर 25 हजार कर ईनाम घोषित किया गया। एसपी ने स्वाट व सर्विलांस टीम को भी उसकी तलाश में लगाया था। सर्विलांस से मिले सुराग के आधार पुलिस ने रविवार को उसे रायपुर में गजनेर रोड से गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी घनश्याम चौरसिया ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाबत पुलिस लाइन में जानकारी दी। साथ ही गिरफ्तार करने वाली टीम इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडेय, स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत गौतम की टीम की प्रशंसा की। एएसपी ने कहा पुलिस टीम को ईनाम की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed