फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of missing the dead body after kidnapping and killing a young man, the victims father appealed to the

Farrukhabad: युवक का अपहरण...हत्या कर शव गायब करने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

Thu, 03 Aug 2023 05:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Aug 2023 05:39 PM IST
सार

Farrukhabad Crime: 11 जुलाई को पुत्र रिंकू की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुत्र रिंकू को बहू आए दिन फोन करके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देती थी। ऐसे में आशंका है कि बहू व उसके परिजनों ने पुत्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया है।

विज्ञापन
Accused of missing the dead body after kidnapping and killing a young man, the victims father appealed to the
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद में एक पिता ने युवक का अपहरण कर हत्या और शव गायब करने का आरोप लगाया है। मामले में एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है। शहर कोतवाली के मोहल्ला सुनार वाली गली निवासी मनोहर वर्मा ने गुरुवार को एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि पुत्र रिंकू वर्मा नौ जुलाई को जनपद कानपुर थाना मंगलपुर गांव खल्ला निवासी मामा के यहां जाने की बात कहकर घर से निकल गया। शाम को रिंकू ने बहन से बात की। कहा कि टेंपो नहीं मिल रहा है, लेकिन रिंकू मामा के घर नहीं पहुंचा। तलाश करने पर भी उसकी कोई जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन

11 जुलाई को पुत्र रिंकू की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुत्र रिंकू को बहू आए दिन फोन करके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देती थी। ऐसे में आशंका है कि बहू व उसके परिजनों ने पुत्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed