शादी की पहली सालगिरह पर दिया मौत का ऐसा तोहफा जिसे सुनकर रूह कांप जाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के अल्हापुर निवासी रामनाथ रैदास के पुत्र राजू की शादी 26 फरवरी 2017 को हरदोई जिले के लुनार निवासी रामदेवी पुत्री भगवन्नू के साथ हुई थी। शुक्रवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। सूचना पर शनिवार को मृतका के पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन एक लाख की नगदी और बाइक की मांग कर रहे थे। इस बात को लकेर कई बार पंचायत भी हुई। इसके बाद भी ससुरालियों ने रामदेवी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। शुक्रवार रात उसे जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पति राजू, देवर कमलेश व कपूरी, ससुर रामनाथ एवं सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं होने से बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।