फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused Dodge policeman

आरोपी ने दिया ऐसा चकमा कि पुलिसवाला हाथ मलते रह गया

Thu, 17 Jan 2019 09:01 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Jan 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
Accused Dodge policeman
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में शांतिभंग की आशंका में चालान के बाद एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय आरोपी युवक सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि युवक को हिरासत में लिया गया था, लेकिन चालान के लिए नहीं भेजा गया था।  
विज्ञापन


मामला पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम भुलभुलागंज का है। बुधवार की दोपहर गांव निवासी फूल सिंह की मारपीट गांव निवासी सर्वेश की पत्नी मीना से हो गई थी। घटना की जानकारी यूपी 100 गांव पहुंची और सर्वेश व फूल सिंह को हिरासत में लेकर पचदेवरा थाने आ गई। बुधवार की शाम थाने में तैनात सिपाही बृजेंद्र के साथ बाइक से फूल सिंह को शाहाबाद उपजिलाधिकारी के न्यायालय में पेश करने ले जा रहे थे, जबकि सर्वेश को एक दूसरी बाइक से होमगार्ड लेकर जा रहे थे। रास्ते में अनंगपुर पंचवटी मेला में भीड़ होने पर सिपाही बृजेंद्र ने बाइक रोकी, इसी का फायदा उठाकर फूल सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी सिपाही ने प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र मोहन सरोज को दी। प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र मोहन सरोज का कहना है कि बुधवार को फूल सिंह और सर्वेश को थाने लाया गया था, समझौता कर दोनों को छोड़ दिया गया था। दूसरी ओर सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। अब पता चला है तो पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed