{"_id":"5b4b87534f1c1b49748b4ed0","slug":"accused-blow-young-man-with-petrol-after-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद शव को पेट्रोल डालकर फूंका, इस खौफनाक मंजर को देख रहा था किसान, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद शव को पेट्रोल डालकर फूंका, इस खौफनाक मंजर को देख रहा था किसान, कही ये बातें
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में बोलेरो सवार हत्यारों ने रविवार भोर पहर एक युवक की हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। दूर खेत में पानी लगाए एक किसान ने पूरा वाकया देखा। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद कातिल हमीरपुर की ओर चले गए। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
चांदपुर से हमीरपुर मार्ग पर जारा मोड़ के पास सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने करीब 40 साल के युवक का शव बरामद किया। शव से चंद कदम दूर खाली बोतल पड़ी मिली। पैर और शरीर के कुछ हिस्से में अधजला कंबल लिपटा था। शव के पास एक ब्रांडेड कंपनी और एक चाइनीज कंपनी के अधजले मोबाइल पड़े थे। एक मेमोरी व सिमकार्ड कार्ड भी पड़ा था।
घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर गांव के विमलेश का खेत है। वह खेत में रात को पानी लगाए थे। विमलेश ने बताया कि भोर लगभग चार बजे रोड किनारे बोलेरो रुकने की रोशनी दिखाई दी। उसके बाद दो लोग उतरे। कुछ देर बाद मौके पर आग जलती दिखी। तभी उसने टार्च की रोशनी बोलेरो सवारों पर मारी।

कातिलों ने पहचान मिटाने के लिए शव को किया आग के हवाले
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
रोशनी देखकर बोलेरो सवार हमीरपुर की ओर भाग निकले। वह दहशत में खेत पर ही रहा। सुबह होने पर ग्रामीणों व पुलिस को खबर दी। पुलिस ने आशंका जताई कि बोलेरो से उतरे कातिलों ने पहचान मिटाने के लिए शव को आग के हवाले किया। बोतल से पेट्रोल की गंध आ रही थी। इससे आग लगाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल करने की पुष्टि हुई।
एसओ कैलाश नाथ ने बताया कि मोबाइल के आधार पर छानबीन शुरू की गई है। फेंके सिमकार्ड, मोबाइल गुमराह करने के लिए भी डाले जा सकते हैं। हमीरपुर व कानपुर पुलिस को सूचना दी गई है। कोई व्यक्ति हाल फिलहाल में गायब होगा तो उसकी पहचान कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस को आशनाई या ब्लैकमेलिंग में हत्या का शक ज्यादा है।