फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accused beating misdeed victim and her mother

यूपी: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी व मां को सरेराह पीटा, तेजाब डाल जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देकर भागे

Mon, 29 Jul 2019 07:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Jul 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
accused beating misdeed victim and her mother
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को सरेराह पीटा, बीचबचाव करने पहुंची मां को पीटा
कानपुर के अहिरवां में सोमवार सुबह दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां पर लात-घूंसे चलाए। पब्लिक के एकजुट होने पर आरोपी किशोरी की जिंदगी बर्बाद करने और तेजाब डालने की धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन


चकेरी पुलिस के थाने से भगाने पर पीड़िता ने एडीजी से शिकायत की। इस पर एडीजी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पिछले साल अक्तूबर में सनिगवां निवासी किशोरी के साथ इलाकाई निवासी विक्की ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आने के बाद वह रोज धमकाया करता था। सोमवार सुबह वह किसी काम से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास विक्की ने रिश्तेदार व तीन-चार साथियों के साथ रोककर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर सभी ने पीड़िता और बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां को पीटा। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जांच लापरवाही मिलने पर पुलिस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed