फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused arrested in case of girl's death in a jeep-cycle collision in Kanpur

Hit and Run: मौत की जीप दौड़ाने का वाला गिरफ्तार, आरोपी ने शराब पीने की बात कबूली, तीन की तलाश जारी

Sun, 23 Oct 2022 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Oct 2022 09:39 AM IST
सार

बर्रा थाना क्षेत्र में 12 साल की इशिका को जीप से कुचलने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जीप मालिक शशांक का दोस्त गाड़ी चला रहा था। घटना के बाद से ही शशांक और अन्य दो फरार हैं।

विज्ञापन
Accused arrested in case of girl's death in a jeep-cycle collision in Kanpur
टक्कर मारने वाली जीप औीर मृतका इशिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बर्रा में हुए हिट-एंड-रन के मामले में पुलिस ने शनिवार को जीप मालिक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि जीप यही आरोपी चला रहा था। मामले में तीन और आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी ने शराब पीकर जीप चलाने की बात कबूल की है।

विज्ञापन

बर्रा-आठ निवासी अनीता सोनी अपनी बेटी इशिका (12) के साथ बीते बुधवार को कर्रही बाजार गई थीं। वापस लौटते वक्त साइकिल चला रही इशिका को बेकाबू जीप ने रौंद दिया था। राहगीरों ने जीप सवार लोगों को जमकर पीटा था, लेकिन वह वहां से भाग निकले थे।
विज्ञापन

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की, तो सामने आया कि जीप शराब कारोबारी दीपू द्विवेदी के बेटे शशांक द्विवेदी की है। कुछ समय पहले ही उसने विमल कुमार नाम के शख्स से खरीदी थी। हालांकि अभी तक जीप अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्रा इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि हादसे के वक्त शशांक जीप में आगे बैठा था। जीप उसका दोस्त सोनू पंडित उर्फ प्रशांत झा चला रहा था। प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, शशांक और अन्य दो फरार हैं।

चलती जीप में पी थी शराब
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जीप में चार लोग थे। सभी ने शाम को शराब खरीदी थी। जीप से घूमते वक्त शराब भी पीते रहे। जब पुलिस ने यह पूछा कि हादसा कैसे हुआ।

तब वह बोला कि अचानक से एक्सीलरेटर पूरी तरह से दब गया था। समझ नहीं आया कि क्या करें, तब तक हादसा हो गया था। पुलिस अब अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

बता दें कि बर्रा साउथ में बुधवार शाम नशेबाजों की तेज रफ्तार जीप साइकिल सवार 12 वर्षीय इशिका को कुचलते हुए उसकी मां व एक अन्य महिला को टक्कर मारते हुए परचून की दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने जीप में सवार चार लोगों घेर लिया। सभी नशे में धुत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed