फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accused arrested for extorting money from woman

Kanpur News: महिला से वसूली का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for extorting money from woman
कानपुर। पनकी के रतनपुर काॅलोनी निवासी महिला ने इलाकाई युवक पर वसूली, गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सीपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रतनपुर काॅलोनी निवासी शिखा अवस्थी ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी अंकित मिश्रा के खिलाफ पनकी थाने में वसूली की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी थीं। इसके बाद से आरोपी लगातार उन्हें, उनके पति और बच्चों को धमका रहा था। जनसुनवाई में शिकायत की तो आरोपी ने राह चलते अभद्रता की। बीती 30 दिसंबर की दोपहर रतनपुर पुलिस चौकी के सामने से गुजर रही थीं। तभी चौकी के अंदर से बाहर निकल कर अंकित ने पीटने की धमकी दी। चौकी प्रभारी पर सिर्फ देखते रहने का आरोप लगाया। चौकी इंचार्ज पर पूर्व में भी आरोपी का दर्ज रिपोर्ट से नाम हटाने का आरोप लगाया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि आरोपी को जेल भेजकर महिला के अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed