फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accusation of rude behavior towards a trader and an attempt to remove his turban.

Kanpur News: व्यापारी से अभद्रता, पगड़ी उतारने की कोशिश का आरोप

Thu, 20 Aug 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accusation of rude behavior towards a trader and an attempt to remove his turban.
कानपुर। नजीराबाद क्षेत्र में दुकान के सामने कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। व्यापारी कुलवंत सिंह कालरा ने कार सवार पर गालीगलौज करने, अभद्रता और पगड़ी पर हाथ डालकर उसे उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत नजीराबाद थाने में की गई है।
विज्ञापन

अशोकनगर निवासी कुलवंत ने दी तहरीर में बताया कि उनकी गुमटी नंबर पांच में रिटेल शॉप है। 14 अगस्त की शाम करीब चार से 4:30 बजे के बीच उसकी दुकान के सामने कार खड़ी कर दी गई थी। उन्होंने कार हटाने के लिए कहा। इस पर कार सवार ने गालीगलौज शुरू कर दी और खुद को नगर निगम का अधिकारी बताते हुए कार्रवाई कराने की धमकी दी। आरोप है कि विवाद के दौरान कार सवार ने उसकी पगड़ी पर हाथ डालकर उसे उतारने की कोशिश की। खुद को अधिकारी बताने वाले शख्स की पत्नी ने भी उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन

मोबाइल छीनने का प्रयास किया। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वह पीआरवी टीम के साथ नजीराबाद थाने गए। लिखित शिकायत दी। उन्होंने घटना का वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया। घटना और उससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहे। नजीराबाद थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े वीडियो की जांच चौकी इंचार्ज से कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed