फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   According to State Disaster Management Authority 33 lives lost due to storm, lightning

तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने से 33 से ज्यादा मौतें, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने की घोषणा

Sat, 28 Jul 2018 04:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Jul 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
According to State Disaster Management Authority 33 lives lost due to storm, lightning
अगले दो दिनों तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
यूपी के तमाम जिलों में तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने की वजह से 33 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। कानपुर, कानपुर देहात, रायबरेली सहित कई शहर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित माने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 26 और 27 जुलाई को उत्तर प्रदेश में तूफान, बिजली और भारी बारिश के कारण जिन जिलों में हुई मौतों की बात कही है उनमें कानपुर देहात, मथुरा, गाजियाबाद, हापुर, रायबरेली, जालौन, जौनपुर, प्रतापगढ़, फिरोज़ाबाद, बुलंदशहर, अमेठी, आगरा, मुजफ्फरनगर,  कासगंज, मेरठ, मैनपुरी, बरेली शामिल हैं। क्रमशः आगरा में 6, मुजफ्फरनगर में 3, कासगंज में 3, मेरठ में 4, मेनपुरी में 4, बरेली में 2 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


 


 

28 से 30 जुलाई के बीच मानसूनी बारिश

According to State Disaster Management Authority 33 lives lost due to storm, lightning
दो दिनों तक बारिश के बाद 31 जुलाई के बाद मौसम खुल सकता है
मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 जुलाई के बीच मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 28 जून से महानगर और आसपास के क्षेत्र में आए मानसून ने चार बार जमकर बारिश की। बाकी दिनों में खूब गर्मी और उमस रही। शुक्रवार की सुबह से ही हल्की बारिश रह रह कर होती रही। दिन का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। आम तौर पर जुलाई में दिन का सामान्य तापमान 35 डिग्री सेल्सियस माना जाता है। बारिश का मौसम होने की वजह से यह 30 से लेकर 34 के बीच बना हुआ है। शुक्रवार को यह सबसे कम 30 डिग्री तक आ गया। इसी तरह रात का तापमान में पिछले दो दिनों से 24 डिग्री पर बना हुआ है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश के बाद 31 जुलाई के बाद मौसम खुल सकता है।

शुक्रवार को तापमान...
अधिकतम...30.4  न्यूनतम..24.4

आर्र्दता....
अधिकतम...90    न्यूनतम 92 प्रतिशत रात में
 

दिन से ज्यादा रही रात में नमी

According to State Disaster Management Authority 33 lives lost due to storm, lightning
तापमान भी कम रहा इस वजह से भी हवा में नमी बढ़ने से दिक्कत नहीं आई
रात के समय घने बादल होने की वजह से दिन की अपेक्षा शुक्रवार की तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच उमस दिन से भी ज्यादा रही। इस बीच हवा में नमी रात के समय 92 प्रतिशत तो दिन में उमस 90 प्रतिशत रही। बारिश और हवा चलने की वजह से उमस अधिक महसूस नहीं हुई। तापमान भी कम रहा इस वजह से भी हवा में नमी बढ़ने से दिक्कत नहीं आई।

जुलाई में अभी तक बारिश मिलीमीटर में
14 को..30.6 
21 को....2.00
22 को....5.00
23 को...3.4
24 को...3.6
25 को...65.00
26 को....20.00
27 को....12.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed