फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accommodation found in place of office, the tender of the institution will be canceled

दफ्तर की जगह मिला आवास, निरस्त होगा संस्था का टेंडर

Sat, 21 Aug 2021 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Accommodation found in place of office, the tender of the institution will be canceled
कानपुर देहात। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पानी पहुंचाने को लेकर डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने के लिए अधिकृत की गई संस्था अपने कार्य को लेकर लापरवाह मिली। शुक्रवार को डीएम ने दो कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो वहां आवासीय व्यवस्था मिली। मौके पर स्टाफ भी मौजूद नहीं था। डीएम ने नाराजगी जताते हुए संस्था का टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जनपद के हर घर में नल से पानी पहुंचाने की व्यवस्था के तहत जल जीवन मिशन का शुभारंभ वर्ष 2019 मेें किया गया है। जिसके तहत जनपद के कुल 922 राजस्व गांवों में से 342 गांवों के घरों में पानी पहुंचाने की योजना बनाई गई। 175 गांवों की डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी इंडियन हूम पाइप लिमिटेड संस्था को दी गई। साथ ही जन जागरूकता के लिए जिले में संस्था के चार कार्यालय बनाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम जेपी सिंह ने जिला पेयजल स्वच्छता समिति की कलक्ट्रेट में हुई बैठक में जल जीवन मिशन की जानकारी ली। जिस पर संस्था की जिला क्वार्डीनेटर शिवानी चौहान संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद डीएम संस्था के अकबरपुर के मड़वाई रोड स्थित कार्यालय का निरीक्षण करने निकल पड़े। जो एक मकान के द्वितीय तल पर संचालित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर फर्नीचर, कंप्यूटर सहित अन्य अभिलेख भी नहीं मिले। कार्यालय के बजाय कमरों में आवास जैसी व्यवस्था पाई गई। इसके बाद डीएम ने संस्था के अकबरपुर कस्बा स्थित दूसरे कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर भी कार्यालय एक आवास के द्वितीय तल पर पाया गया। मौके पर एक कंप्यूटर, दो मेज व चार कुर्सियां पड़ी मिली, लेकिन कार्यालय संचालन जैसी व्यवस्था नहीं पाई गई।
उन्होंने संस्था के प्रदेश असिस्टेंट जनरल मैनेजर एससी कुशवाहा से नाराजगी प्रकट की। कार्यालय में मैनेजर सुमित कुशवाहा मौजूद मिले, लेकिन अन्य स्टाफ अनुपस्थित था। डीएम ने खामियों पर संस्था का टेंडर निरस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने जलनिगम के अधिशाषी अभियंता एमके सिंह से भी नाराजगी जाहिर करते हुए नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्था करने की हिदायत दी। साथ ही लापरवाही के बाबत शासन को अवगत कराने की बात कही। इस दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed