{"_id":"60869a5e98c5ee79af1c54b8","slug":"accident-on-agra-lucknow-expressway-14-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: टायर फटने से पलटी बस, 14 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: टायर फटने से पलटी बस, 14 यात्री घायल
Mon, 26 Apr 2021 04:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Apr 2021 04:22 PM IST
सार
निजी बस राजस्थान से बिहार जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को टायर फटने से सवारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह घटना बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के खड़ैचा गांव के सामने की है। घटना में बस सवार 14 लोग घायल हुए हैं।
निजी बस राजस्थान से बिहार जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
निजी बस राजस्थान से बिहार जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन