{"_id":"5d6968598ebc3e93cd6698f8","slug":"accident-kanpur-news-knp5106178101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी के छात्र की हादसे में मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी के छात्र की हादसे में मौत, लगाया जाम
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। थाना क्षेत्र के गंगदासपुरा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर कक्षा चार के साइकिल सवार छात्र की हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा काटा। छात्र को रौंदने वाले ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग के साथ ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर साजिश कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के समझाने और साजिश की तहरीर लेने के बाद ही करीब पांच घंटे बाद जाम खुला तो वहां फंसे वाहन आगे बढ़ सके।
गंगदासपुरा निवासी बृजेश यादव का पुत्र रवि (11) मामन के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। दोपहर बारह बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। स्कूल से करीब सौ मीटर दूर ट्रैक्टर ने छात्र को रौंद दिया। पुलिस अभी औपचारिकता पूरी कर रही थी, तभी छात्र के परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। छात्र का शव देख सभी भड़क गए और हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। परिजनों का आरोप था कि गांव के जिस व्यक्ति के ट्रैक्टर से हादसा हुआ, उससे उनकी रंजिश चलती है। इसी रंजिश में बेटे की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी गई।
ग्रामीणों का गुस्सा देख चौबिया व भरथना थाने फोर्स भी पहुंच गई। सीओ बैजनाथ भी आ गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीण साजिश रचने वाले व्यक्ति को मौके पर बुलाने पर अडे़ रहे और शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
शाम पांच बजे रवि के परिजनों ने उसी व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। सीओ ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।