{"_id":"5d68200d8ebc3e01767f36c1","slug":"accident-kanpur-news-knp510422290","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, नौ झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, नौ झुलसे
विज्ञापन
इटावा। भरथना के वैशौली गांव में बृहस्पतिवार को जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर एलटी तार पर गिरने से दर्जन भर घरों में करंट दौड़ गया। इससे नौ लोग झुलस गए। कई को झटके भी लगे। सात को जिला अस्पताल और दो को भरथना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। एक्सईएन का कहना है कि मुआवजा अपंग होने पर ही दिया जाता है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि तार जर्जर था या नहीं।
वाकया करीब दस बजे का है। गांव के पास से गुजरी हाईटेंशन लानि से तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरा, तो अफरातफरी मच गई।
घरों में करंट दौड़ जाने से एक ही परिवार के मुखिया सौदान सिंह (30), उनकी पत्नी प्रियंका (28), बेटा आयुष (3), कुणाल (2) और बेटी गुंजन (4) झुलस गए। इसके अलावा रजनी (35) पत्नी ज्ञानवीर, मीरा देवी (40) पत्नी ऊदल सिंह, कमलेश कुमारी (32) पत्नी क्षेत्रपाल और बड़ेलाल (80) भी घायल हो गए।
गांव के करीब पांच लोगों को करंट के झटके भी लगे। गांव में रोना-पिटना मच गया। घटना की सूचना दिए जाने पर लेखपाल संग तहसीलदार गजराज सिंह गांव में पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया। गांव के रामनरेश ने बताया कि दस मिनट तक हालात अत्यंत भयावह बने रहे।
विज्ञापन
प्रधान कृपाशंकर की सूचना के बाद बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद की। एक्सईएन पीएम प्रभाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।