{"_id":"5d11175f8ebc3e21703e4047","slug":"accident-kanpur-news-knp4976637172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिडंत में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिडंत में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। हेलमेट नहीं लगाए होना और तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ैना-जारपुरा संपर्क मार्ग पर सोमवार शाम को पुलिया के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
सोमवार की शाम साढ़े छह बजे तेज गति से आ रही दो बाइकें पुलिया के समीप आमने-सामने भिड़ गई। इसमें एक बाइक पर सवार ग्राम पैतुआ थाना अछल्दा जनपद औरैया के सीपू (20)पुत्र सर्वेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अनुराग (23) पुत्र राकेश कुमार घायल हो गया।
वहीं दूसरी बाइक पर ग्राम मुडै़या निवासी अवधेश कुमार (30) व पीछे बैठी उसकी पत्नी अलोपा देवी (27) घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे परिजनों व मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक साम्हों से अपने गांव जा रहा था। अवधेश अपने गांव मुडै़या जा रहा था। घटनास्थल पर थाना पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।