फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident in up: Five, including two children, died in high speed truck collision

यूपी: कानपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार दो बच्चों सहित छह की मौत, सीएम ने जताया दुख

Fri, 26 Jun 2020 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
accident in up: Five, including two children, died in high speed truck collision
ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार पांच की मौत - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार शाम को एक सड़क हादसे में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। कानपुर के घाटमपुर से पतारा जा रहे सवारियों से भरे टेंपो में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। सीएम योगी ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे रहमपुर (जहांगीराबाद) निवासी चालक प्रेमनरायण उर्फ शिवचंद (40) घाटमपुर से टेंपो लेकर गांव लौट रहा था। मंडी समिति और कूष्मांडा देवी मंदिर के सामने उसने टेंपो पर सवारियां बैठाईं और जैसे ही आईटीआई के पहले स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास पहुंचा तभी, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टेपों उछलकर सड़क किनारे खड्ढ में जा गिरा। सवारियां उसके अंदर फंस गईं।  तहसीलदार विजय यादव और कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। तबतक टेंपो चालक प्रेमनरायण, जहांगीराबाद गांव निवासी वृद्ध गंगाराम (80) के अलावा कुरारा (हमीरपुर) निवासी प्रभा (35) पत्नी रमेश उसके दो बच्चे तपश (6) और प्रतीक्षा (8) की मौत हो गई जबकि, बड़ी बेटी निर्मला (10) गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभा अपने पति और बच्चों के साथ जहांगीराबाद गांव स्थित एक ईंट भट्ठा में मजदूरी करती थी। जहांगीराबाद (घाटमपुर) निवासी विजय प्रसाद (40), लौंगश्री (30) पत्नी गयाप्रसाद, रमेश (30) और घाटमपुर तहसील कचहरी में वकील श्याम मनोहर (40) सहित पांच लोग घायल हो गए। सीएचसी से घायलों को हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। घायल लौंगश्री की हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। डाॅक्टरों ने तीन की हालत नाजुक बताई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed