{"_id":"5904e7de4f1c1b2612c0c760","slug":"accident-in-kanpur-three-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर ई-रिक्शा के उड़े चीथड़े-चीथड़े, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की टक्कर ई-रिक्शा के उड़े चीथड़े-चीथड़े, तीन की मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में भीषण दुर्घटना में तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कालपी रोड में शनिवार देर रात टैंकर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा के चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने तीनों शवों को मॉर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है, मौतों की सूचना से घर में कोहराम मच गया। इधर, इंस्पेक्टर ने पीछा कर टैंकर को पकड़ लिया, ड्राइवर और क्लीनर नशे की हालत में मिले हैं।
कर्रही में रहने वाले विकलांग बलराम का बेटा शिवम दुबे सीएसजेएम से बीटेक पास करने के बाद प्राइवेट काम कर रहा था। परिवार में मां उषा, भाई संजय और दो बहन हैं। उसके गुंजन विहार निवासी मामा मनोज शुक्ला जो पेशे से हलवाई थे। उनको गन फैक्ट्री में कर्मचारी की रिटायरमेंट की फेयरवेल पार्टी में कैटरिंग का काम मिला था। शिवम और उसका भाई संजय मामा मनोज के साथ वहां गए थे।
रात को पार्टी खत्म होने के बाद शिवम मामा मनोज के साथ ई-रिक्शा में सामान लादकर घर लौट रहा था। वहीं संजय बाइक से उनके पीछे आ रहा था। अर्मापुर गेट के पास टैंकर ने सामने से ई-रिक्शा पर टक्कर मार दी। हादसे में शिवम, मनोज और ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण की थी कि ई-रिक्शा का आधा हिस्सा टैंकर में फंसकर करीब एक किलोमीटर तक चला गया। इधर, उनकी मौत का पता चलने से घर में कोहराम मच गया।