{"_id":"65e5e5183eb4f5575505ada6","slug":"accident-in-kanpur-dehat-students-bike-collides-with-a-tree-two-dead-one-injured-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर
Mon, 04 Mar 2024 08:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Mar 2024 08:44 PM IST
सार
कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ। इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार तीन छात्र हादसे का शिकार हो गए। जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र रतनियांपुर ईंट भट्टे के पास बाइक सवार तीन छात्र बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए। तीनों घायल छात्रों को सीएचसी डेरापुर पहुंचाया गया। डेरापुर अस्पताल में डॉ. रवींद्र प्रताप ने बिरिया निवासी प्रवीण यादव (18) पुत्र चरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायल छात्र दीपक पुत्र शिशुपाल सिंह व अनिरुद्ध यादव पुत्र चंद्र शेखर को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचने पर अनिरुद्ध को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों बिरिया गांव के रहने वाले थे और परौंख के राजकीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे थे। घटना के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर अस्पताल में परिवार के लोग व ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन