फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident in kanpur and farrukhabad

फर्रुखाबाद और कानपुर में भी हुआ ‘एटा जैसा हादसा’, ड्राइवर की मौत 20 से ज्यादा बच्चे घायल

Thu, 19 Jan 2017 11:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
accident in kanpur and farrukhabad
घायल बच्चे और मृतक ड्राइवर, रोते बिलखते घरवाले - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए गुरुवार का दिन हादसों से भरा रहा। एटा के अलीगंज में हुए हादसे में 15 से ज्यादा बच्चों की जान चली गई तो हूबहू ऐसा ही हादसा फर्रुखाबाद और कानपुर जिले में भी हुआ है। कहर बन के टूट रहे कोहरे ने कई जानें ले लीं। कुछ बच्चे जिंदगी और मौत से अभी भी लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

बंद रखने के आदेश के बावजूद स्कूल खुला था
एटा के अलीगंज-पटियाली रोड पर गुरुवार सुबह घने कोहरे में एक स्कूल बस सामने से आ रहे बालू से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर होने के बाद ट्रक पलट गया। इस हादसे में बस में सवार 10 बच्चों और बस चालक की मौत हो गई। साइकिल से स्कूल जा रही दो बहनों की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छह बच्चों का फर्रुखाबाद, आगरा और सैफई में इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन ने ठंड के चलते 21 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हुए थे, इसके बावजूद स्कूल खुला था। डीएम ने स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और स्कूल मान्यता रद्द करने के लिए भी रिपोर्ट भेजने की बात कही है। मृत बस चालक आकाश गंगवार फर्रुखाबाद का निवासी है।
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से 13 छात्र घायल
फर्रुखाबाद कंपिल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से मैजिक गाड़ी पलट गई। इसमें सवार 13 छात्र और मैजिक चालक घायला हो गया। 11 छात्रों को कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसमें पांच छात्र पड़ोसी जनपद बदायूं के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज-कंपिल मार्ग पर सूत मिल के पास बीएचएल इंटरनेशनल स्कूल की मैजिक गाड़ी बच्चों के लेकर सुबह करीब आठ बजे स्कूल जा रही थी। वह इकलहरा गांव के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई। इससे मैजिक में सवार सभी छात्र और उसका चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया।

कानपुर में टेम्पो और अनियंत्रित कार भिड़ी, ड्राइवर की मौत 7 बच्चे घायल
कानपुर में स्कूली बच्चों से भरे टेम्पो और अनियंत्रित कार की आमने- सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेम्पो चालक की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं स्कूली बच्चे घायल हो गए। मामला यूपी के कानपुर का है। कानपुर नवाबगंज निवासी नन्द किशोर निषाद (32) टेम्पो चालक था। नंद किशोर अपनी टेम्पो से रोजाना की तरह मैनावती मार्ग में बने आर.डी.आर.एन. सरस्वती इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर स्कूल ले जा रहा था। इस्कॉन मंदिर से पहले नंद किशोर बच्चे को लेने के लिए सड़क किनारे टेम्पो खड़ा कर रूका हुआ था तभी तेज रफ्तार नैनो कार ने टेम्पो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नन्द किशोर की मौत हो गई व उसमें सवार आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार युवक-युवती भागकर इस्कॉन मंदिर में जा छुपे। ग्रामीणों व पुजारी ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ जीतेन्द्र प्रताप सिंह के मुताबिक कार चलाते समय युवक-युवती अशलील हरकत कर रहे थे, इस बीच कार अनियंत्रित हो गई और टेम्पो में जा भिड़ी। दुर्घटना में टेम्पो चालक की मौत हो गई है व आधा दर्जन बच्चे घायल हैं। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक के परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। कार सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed