{"_id":"604bbc118ebc3ee64c6c0ed9","slug":"accident-dehat-news-knp6172581150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत, चालक- खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत, चालक- खलासी की मौत
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालते लोग।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे की कानपुर लेन पर शुक्रवार की शाम राजेंद्रा चौराहे ओवरब्रिज के ऊपर आगे जा रही कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में मामूली रूप से घायल कार सवारों ने ट्रक रोक लिया। ट्रक से उतरे खलासी से बहस के दौरान ही पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रक से भिड़ गया। जोरदार टक्कर से खड़े ट्रक के आगे मौजूद खलासी की कुचल कर मौत हो गई। वहीं पीछे टकराने वाले ट्रक के गंभीर घायल चालक की अस्पताल में मौत हो गई।
घटना के बाद हाईवे पुल पर जाम लग गया। ट्रकों को हटवाकर एक घंटे बाद यातायात बहाल किया गया। लोहे के पार्ट्स लादकर दिल्ली से कोलकाता जा रहा ट्रक राजेंद्रा चौराहे ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचने पर एक कार से मामूली तौर से टकरा गया। कार में सवार रनियां के प्रसिद्धपुर का रहने वाला राजा शर्मा (28) व अभिषेक तिवारी (26) मामूली घायल हो गए।
उन्होंने कार आगे रोक दी और ट्रक रुकवा लिया। ट्रक का खलासी कासगंज के नहान नगरा का रहने वाला नीरू (22) नीचे उतर आया। उसकी राजा व अभिषेक से नोकझोंक होने लगी। तभी अकबरपुर की तरफ से आए स्टेशनरी लदे ट्रक ने खड़े ट्रक के पीछे से टक्कर मार दी। आगे खड़ा ट्रक खलासी को कुचलते हुए हाईवे की सीमेंट की दीवार तोड़कर डिवाइडर पर चढ़ गया। मौके पर ही खलासी की मौत हो गई। जोरदार टक्कर होने से दूसरे ट्रक का चालक झारखंड के जिला चतरा गांव धनखेड़ी का राजेश (45) केबिन में बुरी तरह फंस गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शवों पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। कार सवार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खड़े ट्रक का चालक फरार है। ट्रकों को कब्जे में लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भीषण जाम में फंसे रहे वाहन सवार
रनियां। राजेंद्रा चौराहे ओवरब्रिज पर ट्रकों की भिड़ंत से इटावा से कानपुर लेन पर भीषण जाम लग गया। ट्रकों की लंबी कतारें लग गई। हालात ये हुए कि हाईवे पर एक घंटे जाम लगने से तीन किलो मीटर लंबाई में ट्रक खड़े हो गए। इससे लंबा जाम लग गया।
सीओ भोगनीपुर ने दी दुर्घटना की सूचना
रनियां। कानपुर से भोगनीपुर जा रहे सीओ प्रभात कुमार के सामने राजेंद्र चौराहे ओवरब्रिज पर ट्रक भिड़ने की घटना हुई। सीओ तत्परता दिखाते हुए गाड़ी रुकवाकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना की जानकारी अकबरपुर कोतवाली में दी। राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। रेस्क्यू आपरेशन के लिए दमकल की टीम पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह फायर टैंकर लेकर पहुंचे। दमकल टीम ने केबिन में फंसे चालक को निकालने में मदद की।