फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

टेंपो पलटने से 16 सवारियां घायल

Mon, 14 Dec 2020 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
accident
घटना स्थल पर पलटी पड़ी टेंपो। - फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर (कानपुर देहात)। क्षेत्र के जहली गांव के निकट अनियंत्रित टेंपो सडक़ पर पलटने से 16 लोग घायल हो गए। चोट अधिक होने पर छह सवारियों का सीएचसी में इलाज किया गया। जबकि अन्य मामूली चुटहिल होने पर घर चले गए। टेंपो-डेरापुर से मुंगीसापुर की तरफ जा रहा था। सामने से आई वैन को बचाने में हादसा हुआ।
विज्ञापन

कोरोना काल में टेंपो में सीमित सवारियां ही बैठाने की छूट मिली है, लेकिन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में दुर्घटनाएं हो रही हैं। रविवार को डेरापुर कस्बे से मुंगीसापुर के लिए सवारी लेकर निकला टेंपो जहली गांव के पास सामने से आई वैन से टकराने से बचने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 16 सवारियां जख्मी हो गई। हादसा होते चालक मौके से फरार हो गया। मुंगीसापुर चौकी प्रभारी शिवशंकर सिंह ने निजी वाहन से घायल सवारियों को सीएचसी भेजा। सीएचसी में मड़ौली, रूरा निवासी विपिन, गंगावती, प्रियंका, नवीन कुमार, नवीन की पत्नी प्रिया व मिर्जापुर की पूजा का इलाज किया गया। पूजा की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य 10 लोग घायल मामूली तौर पर चुटहिल होने से घर चले गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि टेंपो कब्जे में ली गई है। चालक डेरापुर कस्बा निवासी बताया जा रहा है। जल्द ही टेंपो में सीमित सवारियां बैठाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed