फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

बस के गेट पर खड़ा यात्री गिरा, मौत

Tue, 08 Dec 2020 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
accident
सुंदरम का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। कस्बे में स्टेट बैंक के पास सोमवार को निजी बस से गिरे यात्री की उसी बस के पिछले पहिये से कुचलकर मौत हो गई। वह कानपुर से कन्नौज के इंदरगढ़ जा रहा था। खबर पाकर परिजन शिवली पहुंच गए।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़, शाहपुर गांव निवासी दशरथ का बेटा सुंदरम (27) कानपुर की एक निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार सुबह वह कानपुर से घर जाने के लिए निजी बस पर सवार हुआ था। शिवली में बस रुकी तो वह नीचे उतरा। बस चलने पर वह गेट पर खड़ा हो गया। स्टेट बैंक के पास चालक ने बस में अचानक ब्रेक लगाया तो गेट के पास खड़ा सुंदरम नीचे गिर पड़ा। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले बस के पिछले पहिये से सुंदरम कुचल गया। बस में सवार अन्य यात्रियों ने शोर मचाया तो चालक निरंकारी भवन के समीप बस छोड़कर फरार हो गया। बस की सवारियां उतर गई और अन्य वाहनों ने गंतव्य को निकल गई।
विज्ञापन

पुलिस सुंदरम को सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर बाद में परिजन कोतवाली में पहुंचे। परिवार के तिलक सिंह कुशवाहा व हेम सिंह कुशवाहा ने बताया कि सुंदरम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्राइवेट कंपनी में काम करता था। थाना प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस कब्जे में ली गई है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट बंद होता तो बच जाती जान
निजी बस में लापरवाही बरती जाती है। बस चलने से पहले गेट बंद नहीं किया जाता है। इसी लापरवाही का शिकार सुंदरम हो गया। शिवली कस्बे से बस में सवारी बैठाने के बाद चालक और परिचालक ने बस को गेट बंद कराया होता तो अनहोनी टल जाती। सहालग की वजह से बस में सवारियां भी ज्यादा थी। सीटें भरी होने की वजह से सुंदरम गेट पर ही खड़ा था। लोगों ने बताया कि बस में अचानक ब्रेक लगने पर झटके से सुंदरम नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed