फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

तीन सगे भाइयों समेत चार बच्चे तालाब में डूबे, एक की मौत

Sun, 02 Aug 2020 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
accident
रहमान की मौत पर बिलखती मां समीरा बेगम। - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। हिसावां गांव में शनिवार की दोपहर तालाब से गेंद निकालने के दौरान तीन सगे भाइयों समेत चार बच्चे डूब गए। परिजनों ने कूद कर उन्हें बाहर निकाला। इस बीच एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव दफना दिया।
विज्ञापन

सलमान के बेटे फरमान (5), रहमान (7), अरमान (6) व पड़ोसी राशिद का बेटा निहाल (5) तालाब के किनारे गेंद से खेल रहे थे। तभी उनकी गेंद तालाब में चली गई। गेंद निकालने के लिए डंडा लेकर रहमान तालाब के किनारे पहुंच गया। गेंद न निकलने पर वह तालाब में उतर गया। इससे डूबने लगा। यह देख उसे बचाने के लिए उसके दोनों भाई व निहाल भी कूद गया।
विज्ञापन

गहराई होने के कारण चारों बच्चे डूब गए। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। तालाब से बच्चों को निकाल कर सीएचसी हवासपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने रहमान को मृत घोषित कर दिया। बाकी बच्चों का उपचार करने के बाद घर भेज दिया। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरीद की खुशियां मातम में बदलीं
सलमान के घर बकरीद की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। सुबह सेंवइयां खाकर बच्चे त्योहार की खुशी में खूब मस्ती कर रहे थे। घर के बड़े लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देकर खुशियां बांट रहे थे। तभी बच्चे तालाब के पास जाकर खेलने लगे। घर के लोगों का ध्यान नहीं गया। थोड़ी ही देर में उनके डूबने की खबर आई तो पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। रहमान की मौत पर पिता सलमान, मां सरीना बेगम का रोकर बुरा हाल हो गया। अन्य लोगों के घरों में त्योहार की खुशियां काफूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed