{"_id":"5ec429508ebc3e905e2bbd34","slug":"accident-akbarpur-news-knp5610118187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन
जगदीश का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। खेत पर बकरी चराने गए वृद्ध किसान पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। लोगों ने जब तक आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया तब तक किसान की मौत हो गई।
शिवली कोतवाली की ग्राम सभा मैथा मांडा के मजरा तिलियानी निवासी जगदीश कुशवाहा (66) सोमवार देर शाम गांव के बगल में अपने खेत पर बकरी चराने गए थे। तभी आम के पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीणों ने आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया और अस्पताल ले गए। तब तक किसान की मौत हो गई। बेटा राजेंद्र, अविनाश और अन्य परिजन रोते-बिलखते रहे। मृतक की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी है।
मैथा चौकी प्रभारी सीताराम निरंजन, लेखपाल नंद किशोर, ग्राम प्रधान राजेंद्र कुशवाहा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी वीरपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।