फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Abducted innocent recovered safely on third day, woman arrested

कानपुर: अपहृत मासूम तीसरे दिन सकुशल बरामद, अपहर्ता महिला गिरफ्तार, पढ़िए पूरा मामला

Thu, 30 Jul 2020 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jul 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
Abducted innocent recovered safely on third day, woman arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में बर्रा से अपहृत तीन साल के मासूम मृत्युंजय सोनी को पुलिस ने तीसरे दिन सकुशल बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया। साथ ही बच्चे का अपहरण करने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति तीन से दिन से लापता है।
विज्ञापन


उसे शक था कि बच्चे की मां को उसके पति के बारे में पता है। दबाव बनाने के लिए उसके बच्चे को उठा लिया था। फोन पर धमकी भी दी थी कि पति को जिंदा लाओ या मुर्दा नहीं तो बच्चे का सिर काट दूंगी।
विज्ञापन


एसपी साउथ बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि बर्रा के कर्रही में किराये पर रहने वाली शिवानी सोनी प्राइवेट अस्पताल में आया हैं। उसने 28 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम पर बच्चे के अपहरण की सूचना दी थी। शिवानी ने पुलिस को बताया था कि पास में रहने वाली मंशा गुप्ता घर आकर बच्चे को ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फोन पर धमकी भी दी। इसके बाद बुधवार रात को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस टीम को लगाया गया। एसपी के अनुसार मंशा कुछ देर के लिए फोन चालू करती और फिर बंद कर देती थी। पहले उसकी लोकेशन चकेरी में पाई गई।

इसके बाद उन्नाव और फिर रायबरेली में पाई गई। गुरुवार सुबह छह बजे उसकी लोकेशन दामोदर नगर नहरिया के पास मिली। इस पर पुलिस ने उसे बच्चे समेत पकड़ लिया। पूछताछ में मंशा ने बताया कि उसने प्रहलाद से दूसरी शादी की थी।

पहले प्रहलाद शिवानी के घर के पास किराये पर रहता था। 28 जुलाई को झगड़ा कर वह कहीं चला गया। उसे शक था कि शिवानी पति के बारे में जानती होगी। आरोपी महिला को अपहरण के मामले में जेल भेज दिया गया है। पुलिस को गच्चा देने को चुराया पड़ोसी का मोबाइल मंशा ने बताया कि वह पति के बार में जानकारी करने शिवानी के घर गई थी।

शिवानी और उसका पति दुर्गेश नहीं मिला। पड़ोसी किरायेदार के कमरे में भी कोई नहीं था और उसका मोबाइल चार्जिंग पर लगा था। उसने पहले मृत्युंजय को गोद में लिया और फिर पड़ोसी का मोबाइल चुरा लिया। इसी मोबाइल से शिवानी को फोन कर धमकाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed