फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abbas and Nikhat Case, Revealed from mobile data, WhatsApp-Instagram matching is being done

Abbas&Nikhat: मोबाइल डाटा से हुआ खुलासा, WhatsApp-Instagram से हो रहा है मिलान, जांच की जद में हैं ये

Sun, 26 Feb 2023 10:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Feb 2023 10:26 PM IST
सार

जेल में विधायक अब्बास अंसारी से नियमों का उल्लंघन कर मिलने के आरोप में पकड़ी गई विधायक की पत्नी निखत और चालक नियाज के मोबाइल डाटा से कई अहम खुलासे हुए हैं। इससे बैंक अधिकारी व पाइप बनाने वाली कंपनी का मालिक जांच की जद में आ गए हैं।

विज्ञापन
Abbas and Nikhat Case, Revealed from mobile data, WhatsApp-Instagram matching is being done
अब्बास और निखत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल में नियमों के विपरीत विधायक अब्बास अंसारी व उसकी पत्नी निखत बानो को मिलाने के मामले में जांच टीम पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल के डाटा को खंगाल रही है। खासकर उनके व्हाटसअप, वीडियो कॉल, सिगनल, इंस्टाग्राम व फेसबुक से कॉल व फोटो संदेश का मिलान कर रही है।

विज्ञापन

इसमें एक बैंक अधिकारी समेत एक पाइप बनाने वाले चित्रकूट जिले के युवक भी जांच की जद में आ गए हैं। पाइप बनाने वाले युवक के मोबाइल से ऑनलाइन रुपयों के ट्रांजैक्शन का मिलान हो रहा है। निखत बानो, चालक नियाज के मोबाइल से हुए फोनों की जांच हुई थी।
विज्ञापन

उसके बाद गिरफ्तार हुए सपा नेता फराज खान व प्रापर्टी डीलर नवनीत सचान के फोनों की जांच हो रही है। खासकर इनके नंबरों से व्हाटसअप, वीडियो कॉल, सिगनल एप के जरिए हुई बातचीत का डाटा एकत्र हो रहा है। इस संबध में एसपी वृंदा शुक्ला पहले भी बता चुकी हैं कि इन लोगों ने कई नंबरों पर कई बार बातचीत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाटा के लिए कंपनी को लिखा है पत्र
इसका डाटा एकत्र करने के लिए संबधित कंपनी को पत्र लिखा गया है। इसका डाटा मिलते ही जांच में शामिल किया जाएगा। रविवार को एसआईटी व सर्विलांस टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी समेत निखत व नियाज की मदद मामले में फराज खान व नवनीत सचान के सहयोगियों पर नजर रख रही है।

जांच में सामने आए हैं चौंकाने वाले नाम
सूत्रों के अनुसार इसमें अभी दो चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। इसमें एक बैंक अधिकारी हैं, जिनके माध्ययम से बैंकों से अब्बास व निखत की मदद के लिए धनराशि का लेनदेन हुआ है। ऑनलाइन रुपयों के लेनदेन में शहर के पाइप बनाने वाले कंपनी के मालिक का भी नाम सामने आ रहा है।

रिकॉर्ड को खंगाल रही है पुलिस
जांच टीम इनके रिकॉर्ड को खंगाल कर पूछताछ की तैयारी कर रही है। इस संबध में जांच अधिकारी सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों का मिलान कर रही है। इसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed