फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abbas and Nikhat jail case, Minister Narendra Kashyap said Law will do its job, no one will be wrongly implica

अब्बास-निखत ‘जेलकांड’: मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले- कानून करेगा अपना काम, किसी को गलत नहीं फंसाया जाएगा

Thu, 23 Mar 2023 07:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Mar 2023 07:53 PM IST
सार

जिले के विधायक अब्बास अंसारी और निखत बानो के मामले में कहा कि कानून अपना काम करेगा। किसी को भी गलत नहीं फंसाया जाएगा। वहीं, सपा नेता फराज खान के घर बुलडोजर चलने की संभावना पर कहा कि जांच हो रही है।

विज्ञापन
Abbas and Nikhat jail case, Minister Narendra Kashyap said Law will do its job, no one will be wrongly implica
निखत अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप गुरुवार की शाम को थाना पहाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने थाना परिसर में खड़ी गाड़ियों के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष से कहा कि इसमें इतनी क्यों देरी होती है। उन्होंने कहा सब जगह नीलामी हो गई है। यहां पर नहीं हुई है, इसे जल्द से जल्द कराएं।

विज्ञापन

एआरटीओ से कहा कि जितने भी वाहन पुराने पड़े हैं उसका डिस्पोज कराएं थाने में इतना कबाड़ इकट्ठा पड़ा है। इसे जल्द से जल्द हटवाएं। पुलिस आरक्षियों के लिए बन रही नवनिर्माण बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। कहा कि आवास पीछे बना होता तो अच्छा रहता।
विज्ञापन

अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर उन्होंने कहा की इतने पुराने अपराधी है।  इनको अरेस्ट क्यों नहीं किया गया। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री चित्रकूट मुख्यालय में रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप जिले की कानून व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व कार्रवाई परखास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सुधार है। ऐसा ही चित्रकूट में कई मामलों में हुआ है। इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।

कानून करेगा अपना काम
प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सपा के विधायक अनिल प्रधान व अन्य पर गड़ौली प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज होने पर कहा कि दोनों थाने की पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी को गलत नहीं फंसाया जाएगा।

प्रयागराज में उमेश पाल के पांच हत्यारोपियों को न पकड़े जाने पर कहा कि पूरी तन्मयता से पुलिस काम कर रही है। इन सबका जेल जाना तय है। वहीं चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी व निखत बानो के गैरकानूनी मुलाकात कराने के आरोपी सपा नेता फराज खान के घर बुलडोजर चलने की संभावना पर कहा कि जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed