फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abbas and Nikhat jail case, Bulldozer will run at SP leader Faraj Kha's house, authority issued notice

अब्बास-निखत ‘जेलकांड’: सपा नेता फराज खान के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस

Sat, 25 Mar 2023 09:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Mar 2023 09:47 PM IST
सार

विधायक अब्बास अंसारी और निखत बानो के मामले में विकास प्राधिकरण ने सपा नेता का घर गिराने का नोटिस जारी किया है। सपा नेता के पिता मुन्ने खां के नाम जारी नोटिस में बताया गया है कि चार फीट अतिरिक्त निर्माण किया गया है।

विज्ञापन
Abbas and Nikhat jail case, Bulldozer will run at SP leader Faraj Kha's house, authority issued notice
अब्बास और निखत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी से गैरकानूनी तरीके से उसकी पत्नी निखत बानो को मिलाने में मदद के आरोपी सपा नेता फराज खान के घर को गिराने का नोटिस विकास प्राधिकरण ने जारी किया है। नोटिस में 24 घंटे के अंदर स्वत: अवैध निर्माण गिराने की बात कही है। अन्यथा प्रशासन बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर देगा।

विज्ञापन

शनिवार को चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की सचिव/एडीएम वंदिता श्रीवास्तव के हस्ताक्षर युक्त नोटिस लेकर प्राधिकरण विभाग के दो कर्मचारी सपा नेता के घर पहुंचे। सपा नेता के पिता मुन्ने खां के नाम जारी नोटिस में बताया गया कि मुख्य मार्ग से निर्धारित 35 फीट छोड़कर तीन दुकानें स्वीकृत कराई गई थीं।
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया गया कि चार फीट अतिरिक्त निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वीकृत मानचित्र पर दर्शाए गए सेटबैक को कवर करते हुए निर्माण कराया गया है, जो अवैध है। नोटिस में कहा गया कि 24 घंटे के अंदर इस अवैध निर्माण को वह स्वत: हटवाकर सूचित करें। अन्यथा अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 फरवरी को भेजा गया है जेल
गौरतलब है कि सपा नेता फराज को विधायक अब्बास से जेल में गैरकानूनी तरीके से मिलने जाने वाली पत्नी निखत बानो की कई तरह से मदद करने के आरोप लगे हैं। पुलिस उसे 20 फरवरी को पकड़कर लखनऊ जेल भेज चुकी है। इस नोटिस के बाद चर्चा है कि सोमवार को इस घर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल सकता है।

जेल प्रकरण की कारागार मंत्री ने ली जानकारी
प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति शनिवार को चित्रकूट पहुंचे। कामदनाथ मंदिर में दर्शन कर उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जेल में सुरक्षा से लेकर सुविधाओं पर चर्चा की। हाल ही में हुए विधायक अब्बास अंसारी व उनकी पत्नी निखत के गैरकानूनी मुलाकात प्रकरण की भी जानकारी ली।

शनिवार की शाम को कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मंदिरों में दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा की। इसके बाद डाक बंगले में जेल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने चित्रकूट जेल प्रकरण के बारे में पूरी जानकारी ली। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इसकी विवेचना जारी है।

उन्होंने कहा कि शासनदेशों के विपरीत काम करने वालों को कानूनी सजा मिलेगी। चल रही विवेचना की पूरी जानकारी के बाद उन्होंने कहा कि जांच सही दिशा में चल रही है। अबतक जो दोषी मिले हैं उन्हें जेल में भेजा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेल में सामान्य बंदियों के साथ मानवीयता भी रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed