फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abbas and Nikhat Case, Niyaz opened secrets on contact with foreign currency and foreign numbers

नियाज की चुप्पी...किस तरफ इशारा: विदेशी मुद्रा और नंबरों पर खोले राज, जेल से भगाने की साजिश पर कुछ नहीं बोला

Thu, 23 Feb 2023 12:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Feb 2023 12:27 AM IST
सार

विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत बानो के ड्राइवर नियाज ने पुलिस रिमांड पर कई अहम राज उजागर किए हैं। उसने विदेशी मुद्रा व विदेशी नंबरों से संपर्क पर अहम जानकारियां दी हैं। हालांकि जेल से भगाने की साजिश के सवाल पर चुप्पी साधे रहा।

विज्ञापन
Abbas and Nikhat Case, Niyaz opened secrets on contact with foreign currency and foreign numbers
अब्बास और निखत मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में पुलिस रिमांड के अंतिम दिन बुधवार को विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत के चालक नियाज ने कई और राज उजागर कर दिए हैं। बताया गया है कि जेल से भगाने की साजिश मामले में चुप्पी साधे रहा, लेकिन सउदी अरब की मुद्राएं मिलने और विदेशों से संपर्क मामले में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

विज्ञापन

इसे जांच टीम ने अपने रिकॉर्ड में शामिल किया है।17 फरवरी से पुलिस रिमांड पर चल रहे नियाज से पुलिस लाइन चित्रकूट के गेस्ट हाउस में एसटीएफ व एसआईटी की दोनों टीमों ने एक साथ पूछताछ की। इसी दौरान शहर के सपा नेता फराज खान को फिर से उसके सामने लाया गया।
विज्ञापन

सुबह लगभग सात बजे से शुरु हुई पूछताछ में उससे विधायक को जेल से भगाने, जेल में विधायक ने किससे रंगदारी मांगी और पूरी साजिश को किस तरह अंजाम दिया गया जैसे सवाल फिर से हुए। इस पर कई सवाल पर नियाज चुप्पी साधे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक कहा कि वह जेल के अंदर के कमरे में नहीं रहता था, लेकिन बाद में जो बातचीत होती थी उसमें जेल से भगाने जैसी साजिश की जानकारी नहीं है।  बताया गया कि नियाज ने यह स्वीकार किया है कि  बरामद विदेशी मुद्रा व मोबाइल पर कुछ सउदी अरब जैसे देशों के नंबर पर बातचीत होती है।

इसके लिए व्हाटसअप, इंस्टाग्राम, सिगनल जैसे एप का प्रयोग किया जाता रहा है। इनकी रिकार्डिंग जल्द नहीं मिलती है। गौरतलब है कि जांच टीम ने दोनों के मोबाइल में पाया है कि ऐसे लगभग चार सौ बार इन एप का प्रयोग कर बातचीत हुई है। इसके लिए संबधित ऐप कंपनी से नंबरों को देकर डाटा मांगा गया है।

17 हजार में मकान व एक हजार में कार
18 दिसंबर से निखत बानो व उसका परिवार आ गया था। इसके बाद से सपा नेता की मध्यस्थता से उन्होंने कपसेठी स्थित प्रहलाद साहू का मकान किराये पर लिया था। इसके लिए 17 हजार रुपये महीना तय हुआ था। दो माह का पैसा मकान मालिक को मिल गया था। इसके अलावा निखत व उसके परिजन एक कार को किराये पर लिया था। यह कार सपा नेता की थी। इस कार को एक हजार रुपये प्रतिदिन की बचत में सपा नेता ने दी थी। 

कार हुई बरामद
एसआईटी टीम ने कोतवाली पुलिस की मदद से जेल आने जाने में प्रयोग करने वाली निखत की कार को बरामद कर लिया है। यह कार पुलिस ने फराज के घर के पास से बरामद की है। इसी कार से भी निखत जेल आती जाती थी। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने इस कार को सीज कर जांच में शामिल किया है।

उसके खिलाफ हो रही साजिश
बुधवार को पुलिस सुरक्षा में लखनऊ रवानगी के पूर्व सपा नेता फराज ने खुद को बेगुनाह बताया। कई बार कहा कि किसी को मकान दिलाना गलत नहीं है। कार भी उसने बचत पर ही दी थी। उसे इस परिवार के इतिहास के बारे में नहीं पता था। उसे सपा नेता व मुस्लिम होने के नाते जानबूझकर फंसाया जा रहा है। रुपये के लेनदेन, खाना पीना, साथ में आना जाना व ऑनलाइन टांजक्शन के सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया।

एसआईटी ने बनाई मददगारों की सूची
 एसआईटी ने निखत व नियाज की जेल तक मदद करने वाले कई अन्य की सूची बनाई है। इसमें जेल कैंटीन तक आने जाने वाले कुछ लोग शामिल हैं। इसमें दो युवकों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि जेल कैंटीन से विधायक अब्बास अंसारी व निखत बानो की जेल में मनमानी करने की सेटिंग कराई गई थी।

जेल अधिकारियों से जारी रहेगी पूछताछ
जेल के आठ अधिकारी कर्मचारियों का निलंबन हुआ है। इनसे पूछताछ करने के लिए एसआईटी की टीम लगातार संपर्क कर रही है। बताया गया कि बुधवार को जेल वार्डर जगमोहन से एसआईटी टीम के एक अधिकारी ने दो घंटे तक पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed