फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abbas and Nikhat Case, Deputy Jailor Chandrakala arrested, used to help visitors at the gate

Abbas&Nikhat: डिप्टी जेलर चंद्रकला हुईं गिरफ्तार, मुलाकाती गेट पर करती थीं मदद, मोबाइल समेत ये सामान हुआ जब्त

Tue, 28 Feb 2023 07:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Feb 2023 07:54 PM IST
सार

विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निखत बानो के जेल प्रकरण में आरोपी अधिकारियों में पहली गिरफ्तारी हुई है। डिप्टी जेलर चंद्रकला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Abbas and Nikhat Case, Deputy Jailor Chandrakala arrested, used to help visitors at the gate
जानकारी देतीं एसपी वृंदा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल में विधायक अब्बास अंसारी से नियमों का उल्लघंन कर पत्नी निखत बानो व चालक नियाज मिलने के मामले में जेल अधिकारियों पर अब गाज गिरना शुरू हो गई है। चित्रकूट एसपी ने जेल में जांच के दौरान डिप्टी जेलर चंद्रकला की भूमिका संदिग्ध मिलने पर गिरफ्तार कर लखनऊ की जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

इस जेलर की डयूटी बंदियों से मिलने आने वालों को मिलाने की होती थी। इनके कब्जे से कई महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद हुई है। इसकी जांच की जा रही है। पहले से नामजद 8 अधिकारी कर्मचारियों के  अलावा यह नया नाम एफआईआर में जुड़ा है और यह जेल से जुड़े अधिकारियों की पहली गिरफ्तारी है। 
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जेल प्रकरण की विवेचना में रविवार 26 फरवरी को कुल 208 पुलिसकर्मियों की 18 टीमें बनाकर यूपी के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की गई थी। इसी क्रम में वह खुद जिला जेल चित्रकूट पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी जेलर को भेजा गया लखनऊ
जांच में डिप्टी जेलर चंद्रकला की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर वहीं धाराएं दर्ज की गई हैं, जो जेल अधीक्षक समेत अन्य 8 पर दर्ज हैं। इस मामले की सुनवाई लखनऊ के कोर्ट में चलने के कारण डिप्टी जेलर को भी लखनऊ जेल भेज दिया गया है।

मोबाइल समेत ये सामान हुआ बरामद
इनके कब्जे से मोबाइल व कई अन्य चीजें मिली हैं, जो जांच में शामिल की गई हैं। एसपी ने बताया कि डिप्टी जेलर ने महिला होने के नाते निखत बानो ने आसानी से उनसे संपर्क किया और फिर जेल में आना जाना शुरु हुआ। आरोप है कि इसके एवज में उन्हें मोटी रकम व गिफ्ट दिए गए हैं।

अन्य अधिकारियों से पूछताछ जारी
इसकी जांच हो रही है। इनकी ड्यूटी मुलाकाती गेट में ही होने के कारण आसानी से विधायक अब्बास व निखत नियमों के विपरीत अक्सर मिलते थे। इनके खिलाफ भी वहीं सभी धाराएं लगाई गई हैं, जो जेल के अन्य निलंबित अधिकारियों पर लगी हैं। अन्य जेल के निलंबित अधिकारियों की जांच व पूछताछ जारी है।

कौन हैं डिप्टी जेलर
चित्रकूट जिला जेल में तैनात एकमात्र महिला डिप्टी जेलर चंद्रकला पत्नी रामआसरे गौतम एलडीए कालोनी कानपुर रोड थाना आशियाना लखनऊ की निवासी हैं। छह माह से अधिक समय पहले उनकी चित्रकूट जिला जेल में तैनाती हुई थी। यहां पर उनकी जिम्मेदारी बंदियों की मुलाकाती के लिए प्रमुख रूप से थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed