फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Aansoo Bane Aastha, Tears dripping from Bajrambalis eyes, Mahavirs cheers with Ram Naam Kirtan

'आंसू बनी आस्था': बजरंबली की आंखों से टपक रही आंसुओं की धार, राम नाम कीर्तन के साथ महावीर के जयकारे

Tue, 25 Jul 2023 08:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Jul 2023 08:37 PM IST
सार

Banda News: शनिवार की दोपहर से ग्यारहवें रुद्र महावीर हनुमान जी की मूर्ति की दाहिनी आंख से रुक-रुककर आंसू जैसा कोई तरल पदार्थ निकल रहा था। यह देख लोगों ने मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर अनजाने अपराधों की क्षमा याचना की।

विज्ञापन
Aansoo Bane Aastha, Tears dripping from Bajrambalis eyes, Mahavirs cheers with Ram Naam Kirtan
बजरंबली की आंखों से टपक रही आंसुओं की धार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में ग्यारहवें रुद्र बजरंगबली के दाहिनी आंख से आंसुओं की धार निकल रही है। यह खबर सुनते ही, मंदिर प्रांगण में आस्था और भक्ति से प्रेरित श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। हर कोई राम नाम कीर्तन के साथ महावीर के जयकारे लगा रहा है।

विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक, फतेहगंज के एक गुप्ता परिवार द्वारा मंदिर का निर्माण लगभग 60 वर्ष पहले पशु अस्पताल के बगल में कराया गया था। इस मंदिर में अरसे से एक नर्सरी विद्यालय का संचालन भी हो रहा है। यहां एक बड़े तीन दिवसीय मेले का आयोजन भी होता है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर से ग्यारहवें रुद्र महावीर हनुमान जी की मूर्ति की दाहिनी आंख से रुक-रुककर आंसू जैसा कोई तरल पदार्थ निकल रहा था। यह देख लोगों ने मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर अनजाने अपराधों की क्षमा याचना की। मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में भक्त एकत्रित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के स्पर्श से दुखी हैं महावीर
स्थानीय भक्तों ने दूसरे दिन भी मूर्ति से आंसू बहते देखा, तो आपसी सहमति से रामनाम कीर्तन और अखंड रामायण शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि इस मंदिर में जब से स्थापना हुई है, तब से किसी महिला ने स्पर्श करने के बाद पूजा नहीं की। किसी महिला के स्पर्श से दुखी महावीर की आंखों से आंसू टपक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed