फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A youth without a helmet died after being hit by a Scorpio, three injured.

Kanpur News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बिना हेलमेट युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 25 Feb 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A youth without a helmet died after being hit by a Scorpio, three injured.
कानपुर। बिधनू में तेजीपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो स्कूटी और बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग निकली। हादसे में स्कूटी सवार युवक की बिना हेलमेट के कारण जान चली गई जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

रमईपुर निवासी सुलेमान का बेटा फरहान (18) पड़ोसी दोस्त आकिब (17) के साथ मंगलवार सुबह स्कूटी से दूध लेने तेजीपुरवा गया था। वहीं, कैंट निवासी शशिकांत मिश्रा पतारा निवासी रिश्तेदार गायत्री के साथ बाइक से स्कूटी के आगे चल रहे थे। तभी घाटमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक और स्कूटी को टक्कर मारती हुई भाग निकली। टक्कर से स्कूटी और बाइक सवार हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न पहने के स्कूटी सवार फरहान के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फरहान के बड़े भाई उस्मान ने बताया कि अभी दो माह पहले ही पिता सुलेमान का बीमारी से निधन हो गया था। आकिब और गायत्री को हैलट भेजा गया जबकि शशिकांत का बिधनू सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। बिधनू थानाप्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed