फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man who went to work in Chhattisgarh died, his companion was accused of assault.

Kanpur News: छत्तीसगढ़ काम करने गए युवक की मौत, साथी पर मारपीट का आरोप

Fri, 16 Jan 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to work in Chhattisgarh died, his companion was accused of assault.
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर से छत्तीसगढ़ नौकरी करने गए युवक की मारपीट के बाद हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग गुरुवार उसे लेकर घर आ रहे थे, रास्ते में मौत हो गई। भाई ने गांव के साथी पर मारपीट का आरोप लगा पुलिस बुलाई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

हृदयपुर निवासी सौरभ सिंह ने बताया की दो माह पहले बड़े भाई आनंद यादव (24) को गांव का एक व्यक्ति छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर स्थित प्लास्टिक दाना फैक्टरी में नौकरी के लिए ले गया था। बताया कि युवक के बहनोई उसी फैक्टरी में सुपरवाइजर हैं। गांव का युवक व भाई आनंद एक ही कमरे में रहते थे। आरोप लगाया कि 12 जनवरी को राशन खरीदने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। भाई आनंद के साथ मारपीट की गई। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

उसे रायपुर के निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसके रिश्तेदार पप्पू ट्रेन से भाई को लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में भाई की मौत हो गई। इस पर घाटमपुर में ट्रेन से शव उतार कर घर ले आए। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि भाई की शादी नहीं हुई थी। इधर बेटे की मौत पर मां उषा देवी, बहन गौरी, पिता नत्थू सिंह, भाई सौरभ बिलखते रहे। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया घटना रायपुर छत्तीसगढ़ की है। परिजनों के कहने पर मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में कार्रवाई छत्तीसगढ़ के रायपुर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed