फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man who went to bathe in the river with friends in Kanpur died by drowning, two were saved by divers

Kanpur: दोस्तों संग नदी नहाने गए युवक की डूबकर मौत, दो को गोताखोरों ने बचाया, परिवार में कोहराम

Sun, 10 Jul 2022 11:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Jul 2022 11:04 PM IST
सार

रविवार को दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने एक युवक पानी में डूब गया। वहीं, दो को गोताखारों ने बचा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
A young man who went to bathe in the river with friends in Kanpur died by drowning, two were saved by divers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में गंगा बैराज पर दोस्तों संग गंगा नदी नहाने गए तीन दोस्त गहराई में डूब गए। एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो युवकों को गोताखोरों ने समय रहते बचा लिया। डूबे युवक का शव रात को बरामद हो सका। गोविंद नगर के दबौली फेस वन निवासी शुभम वर्मा (21) रविवार दोपहर अपने दोस्त ऋषभ और अमन के साथ गंगा बैराज पर मैगी खाने गए थे। तभी अचानक तीनों ने नदी में नहाने का प्लान बना लिया।

विज्ञापन

तीनों कोहना थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के लिए उतर गए। अचानक तीनों डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा ऋषभ और अमन को बाहर निकाल लिया। वहीं, शुभम का कुछ पता नहीं चल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पुलिस ने देर रात शुभम का शव नदी से बरामद कर लिया। मौत की खबर से शुभम के परिवार में कोहराम मच गया। मां रामदुलारी का स्वास्थ्य बिगड़ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed