{"_id":"68c1e942c91fefcf16036cbe","slug":"a-young-man-who-came-to-testify-in-court-was-beaten-up-report-against-the-accused-and-lawyer-of-the-case-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1261469-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कोर्ट में गवाही देने आए युवक से मारपीट, मुकदमे के आरोपी और अधिवक्ता पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कोर्ट में गवाही देने आए युवक से मारपीट, मुकदमे के आरोपी और अधिवक्ता पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। कोर्ट में गवाही देने आए युवक से कचहरी परिसर में मारपीट, गालीगलौज करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने घटना के करीब सात माह बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत करने के बाद हुई।
मनीराम बगिया निवासी राहुल जैन की ओर से कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक वह कोर्ट में विचाराधीन मामले में गवाही देने के लिए 19 फरवरी 2025 को कोर्ट गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे मुकदमे के आरोपी आनंद वर्मा, अधिवक्ता पवन वर्मा और कुछ अन्य ने कचहरी परिसर में उन्हें रोक लिया। उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट की गई। उन्हें धमकी दी गई कि गवाही दोगो तो परिणाम ठीक नहीं होगा।
आरोपियों ने मुकदमे के वादी आशीष कुमार जैन को भी गालियां दीं। उनकी तलाश की लेकिन वह पहले ही जा चुके थे। आरोपियों ने उनके अधिवक्ता अजय सिंह भदौरिया को भी पैरवी करने से रोका। घटना की शिकायत कई बार की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आनंद वर्मा और अधिवक्ता पवन वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।