फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man was pushed down from a moving train in Mahoba, suffered throughout the night, robbed five thousand cash and bags

Mahoba News: चलती ट्रेन से युवक को धक्का देकर गिराया, रातभर तड़पता रहा, पांच हजार की नकदी और बैग भी लूटा

Sun, 10 Jul 2022 05:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Jul 2022 05:51 PM IST
सार

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गाजियाबाद जा रहे युवक को अज्ञात लोगों ने धक्का देकर गिरा दिया। इससे वो बुरी तरह घायल हो गया और रातभर तड़पता रहा। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी से झगड़कर गाजियाबाद जा रहा था। 

विज्ञापन
A young man was pushed down from a moving train in Mahoba, suffered throughout the night, robbed five thousand cash and bags
घायल को मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गाजियाबाद जा रहे युवक को अज्ञात लोगों ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। ट्रैक किनारे गिरकर घायल हुआ युवक पूरी रात तड़पता रहा। सुबह जब ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसे अस्पताल भेजा गया। घायल के पास से पांच हजार की नकदी व बैग गायब है। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जनपद बांदा के थाना गिरवां के बरसड़ा गांव निवासी एजाज (40) शनिवार की शाम संपर्कक्रांति ट्रेन से गाजियाबाद जा रहा था। 

विज्ञापन

गेट पर खड़े होने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय किड़ारी फाटक के समीप धक्का दे दिया। जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया। रात का समय होने के चलते किसी की नजर घायल पर नहीं पड़ी। पूरी रात एजाज ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में तड़पता रहा। रविवार की सुबह से चौकीदार ने युवक को पड़ा देख चाबीमैन को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने यूपी 112 पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। 

विज्ञापन

जिला अस्पताल महोबा आई पत्नी अफसाना व भाई कलीम ने बताया कि वह गाजियाबाद स्थित एक स्पोर्ट्स कंपनी में पार्ट्स बनाने का काम करते हैं। उनकी शादी को करीब 12 साल हो गए हैं। पिछले एक माह से वह बांदा में ससुराल में रह रहे थे। शनिवार को कहासुनी होने पर शाम को बैग लेकर घर से गाजियाबाद जाने की बात कहकर निकल गए। उनके पास से सिर्फ मोबाइल बरामद हुआ है। पांच हजार की नकदी व बैग गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed