फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a young man used to harass a girl by changing her name, people shaved the head of the deceased at the intersec

शोहदे को मिली सजा: नाम बदलकर करता था परेशान, लोगों ने चौराहे पर मुंडाया सिर, पुलिस के हवाले किया

Tue, 16 May 2023 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 May 2023 09:41 AM IST
सार

Kanpur Crime: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को लोगों ने बीच चौराहे पर गंजा कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक नाम बदलकर लड़की को काफी समय से परेशान कर रहा था। पुलिस युवक को थाने ले गई है।

विज्ञापन
a young man used to harass a girl by changing her name, people shaved the head of the deceased at the intersec
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लोगों ने एक शोहदे को गंजा कर दिया। आरोप है कि लड़का नाम बदलकर कई दिनों से लड़की से छेड़खानी कर रहा था। लड़की ने कई बार उसे नजर अंदाज किया और लड़के को पीछा न करने को कहा। इस पर भी आरोपी नहीं माना।

विज्ञापन

उसके न मानने पर लड़की ने घर से बाहर निकलना छोड़ दिया था। साथ ही, अपने परिजनों से शिकायत भी की। शोहदा रोज की तरह लड़की का पीछा करते हुए पहुंचा था। इस पर परिजनों और लोगों ने आरोपी को अवधपुरी के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद युवक को बीच चौराहे पर गंजा किया गया। फिर शोहदे को पुलिस के हवाले कर दिया गया। लोगों ने बताया कि लड़का अपना नाम बदलकर परेशान कर रहा था। वो खुद का नाम राजा बताता था,जबकि आधार में युवक का नाम मो. आरिफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर होगी अग्रिम कार्रवाई
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक नाम बदलकर लड़की को परेशान कर रहा था। इस पर लोगों ने गंजा करके मारा भी है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed