फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man fell into the open drain in kanpur, remained buried under the bike and died

Kanpur: नगर निगम के खुले नाले में गिरा युवक, रातभर बाइक के नीचे दबा रहा...मौत, अभियंता बोले- जल्द होगा निर्माण

Fri, 24 Nov 2023 10:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Nov 2023 10:28 AM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की नाले में बाइक समेत गिरने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
A young man fell into the open drain in kanpur, remained buried under the bike and died
मृतक की फाइल फोटो और नाले में पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हनुमंत विहार क्षेत्र के नारायणपुरी मोड़ पर सड़क किनारे खुले पड़े नगर निगम के नाले ने एंबुलेंस संचालक की जान ले ली। वह बुधवार रात को बाइक समेत नाले में गिर गया। रातभर नाले में बाइक के नीचे दबा पड़ा रहा। सुबह जब निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में भी डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। नारायणपुरी निवासी जग्गू यादव की तीन बेटों में सुमित यादव (32) सबसे छोटा था। वह मंझले भाई ललित के साथ एंबुलेंसों के संचालन का काम संभालता था। परिजनों ने बताया कि सुमित बुधवार को एंबुलेंसों का हिसाब-किताब करने गया था।
विज्ञापन

नौबस्ता बंबा के पास स्थित एक अस्पताल के बाहर एंबुलेंस खड़ी कराने के बाद सुमित रात करीब दो बजे बाइक से घर लौट रहा था। आशंका है कि घर से करीब पांच सौ मीटर दूर नारायणपुरी मोड़ के पास किसी वाहन या जानवर से सुमित की बाइक टकरा गई। इससे वह नाले में गिर गया। उसके ऊपर से बाइक भी गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि
गुरुवार सुबह करीब छह बजे एक शख्स ने नाले में बाइक पड़ी देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक नंबर के जरिये घरवालों का पता ढूंढा और उन्हें सूचना दी। इस बीच पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बाइक और शव बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की नाले में बाइक समेत गिरने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है।

बड़े भाई ने देर रात किया था फोन
सुमित का बड़ा भाई ललित भी देर रात करीब 1:30 बजे घर लौटा था। रात 2:15 बजे तक ललित ने सुमित को फोन किया। मोबाइल की घंटी बजी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर ललित ने सोचा कि सुमित किसी काम में व्यस्त होगा। इसके बाद वह सो गया। जब सुबह तक सुमित घर नहीं पुहंचा, तो परिवार परेशान हो गया था। परिजन सुमित की खोजबीन में जुटे थे, तभी उसके नाले में पड़े होने की खबर पहुंच गई।

20 साल से खुला है मौत का नाला
जिस खुले नाले में गिरकर सुमित यादव की मौत हुई है, वह 20 साल से खुला पड़ा है। पार्षद धीरेंद्र सिंह ने बताया कि नल जब से बना है, तभी से खुला है। करीब एक मीटर चौड़े और चार फीट गहरे इस खुले नाले की वजह से तीन सौ से ज्यादा परिवार खतरे में हैं।

बजट की समस्या बताकर टाल दिया था
पूर्व पार्षद मधु मिश्रा के पति संदीप मिश्रा ने बताया कि एक बार पहले तत्कालीन नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने नाले का निरीक्षण किया था। हालांकि बजट की समस्या बताकर इसे टाल दिया गया था। जोन दो के अधिशासी अभियंता दिवाकर भाष्कर ने बताया कि नाले को ढकने और अधूरा निर्माण पूरा कराने के लिए 49 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आगे की कार्रवाई ही पूरी होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed